फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BSP's mayor candidate's husband dies of heart attack

Agra News: बसपा की मेयर प्रत्याशी के पति का हृदयघात से निधन

Thu, 27 Apr 2023 11:18 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 27 Apr 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
BSP's mayor candidate's husband dies of heart attack
फिरोजाबाद। नगर निगम मेयर पद की प्रत्याशी रुखसाना बेगम की पति एवं पूर्व सभासद महबूब अजीज का बृहस्पतिवार को सुबह निधन हो गया। उनके निधन की खबर से हर कोई स्तब्ध रह गया। बसपा सुप्रीमों एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने पूर्व सभासद की मां से फोन पर वार्ता करके ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरी बसपा आपके साथ खड़ी है। थाना दक्षिण के मोहल्ला कोटला निवासी पूर्व सभासद महबूब अजीज (45) की पत्नी रुखसाना बेगम को बहुजन समाज पार्टी ने मेयर पद का प्रत्याशी बनाया था। प्रत्याशी बनाने के बाद वह लगातार प्रचार में जुटे थे। देररात्रि तक जनसंपर्क किया जा रहा था। बुधवार को रात्रि करीब दो बजे तक वह मिलते जुलते रहे। परिजनों की मानें तो बृहस्पतिवार को तड़के पांच बजे करीब अचानक तबियत खराब हुई। परिजनों को पता चला तो तत्काल उपचार को प्राइवेट ट्रामा सेंटर ले गए। इसके बाद जिला अस्पताल स्थित सरकारी ट्रामा सेंटर ले गए। यहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पूर्व सभासद की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। घर पर उनके शुभचिंतकों के साथबसपा नेताओं की भीड़ एकत्रित हो गई। पत्नी एवं बसपा की मेयर पद की प्रत्याशी रुखसाना बेगम,मां नसीम बानों का रो-रोकर बुरा हाल था। उनके दो बेटे एक पांच वर्ष तथा दूसरा एक वर्ष का है। आवास पर पहुंचे बसपा के मंडल कोआर्डिनेटर हेमंत प्रताप सिंह,पूर्व विधायक अजीम भाई ने उनके आवास पर परिजनों को ढांढस बंधाया। मंडल कोआर्डिनेटर हेमंत प्रताप सिंह ने इसकी जानकारी बसपा सुप्रीमों एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती को दी। उन्होंने महबूब अजीज की मां नसीम बानो से फोन पर वार्ता करके परिजनों को ढांढस बंधाया। वहीं सुपुर्दे खाक के दौरान हजारों की भीड़ ने उन्हें याद किया। मंडल प्रभारी डा. ज्ञान सिंह,चौधरी सालिग सिंह,जिलाध्यक्ष सुशील उर्फ सोनू भारती, मुकेश कुमार उर्फ टीटू प्रधान,वकील नवी अफगानी, डा.वारेलाल, अनिल भाटिया,देवानंद गौतम मौजूद थे। इधर कांग्रेस महानगर अध्यक्ष हाजी साजिद बेग ने बृहस्पतिवार को होने वाले कार्यक्रमों को स्थगित कर दिया। इधर मेयर पद के प्रत्याशियों ने उनके घर पर जाकर शोक संवेदना प्रकट की।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed