फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BSP's elephant sat in the district, did not get a single seat

Agra News: जिले में बैठ गया बसपा का हाथी, नहीं मिली एक भी सीट

Mon, 15 May 2023 01:15 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 15 May 2023 01:15 AM IST
विज्ञापन
BSP's elephant sat in the district, did not get a single seat
कासगंज। निकाय चुनाव 2023 में जिले में बसपा का हाथी बैठ गया। पार्टी मात्र पांच सीटों से प्रत्याशी को चुनाव मैदान में उतारी थी। पार्टी को दो निवर्तमान चेयरमैन एवं एक उपविजेता के पाला बदल लेने का खामियाजा भी इस चुनाव में बदलना पड़ा। जिले में कोई ऐसा प्रभावशाली चेहरा नहीं मिल सका जो पार्टी को किसी भी सीट पर जीत दिला पाता। पिछले चुनाव में जीती दो सीट भी पार्टी बरकरार नहीं रख सकी। जिससे पार्टी का पूरी तरह से सफाया हो गया। पार्टी से चुनाव लड़ने वाले सभी छह प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई। नगर पंचायत अमांपुर से बसपा से अध्यक्ष पद का चुनाव जीतने वाले चांद अली ने निर्दलीय पर्चा भरा, लेकिन सपा ने उनको समर्थन दे दिया। इस सीट पर बसपा अपना प्रत्याशी नहीं उतार सकी और सीट हाथ से निकल गई। मोहनपुर से चुनाव जीतने वाले सुभाष शाक्य ने अपनी पत्नी नरायनी देवी को निर्दलीय चुनाव लड़ाया। इस सीट पर भी बसपा का कोई प्रत्याशी मैदान में नहीं रहा। गंजडुंडवारा में चुनाव लड़ कर दूसरे स्थान पर रहने वाले मुनब्बर ने सपा का दामन थाम लिया। बसपा ने सपा से चुनाव लड़ने वाले स्वालेह को अपना प्रत्याशी बनाया। मुनव्वर ने चुनाव जीत लिया, जबकि स्वालेह की तीसरे स्थान पर रहे और उनकी जमानत जब्त हो गई।
विज्ञापन

नगर पालिका कासगंज में सीमा कुशवाह के स्थान पर रूहीनाज को प्रत्याशी बनाया। वह चौथा स्थान हासिल कर सकी, उनकी जमानत भी जब्त हो गई। नगर पालिका सोरोंजी में वेदरानी के स्थान पर सुनील कुमार को चुनाव लड़ाया। वह तीसरे स्थान पर रहे, लेकिन अपनी जमानत नहीं बचा पाए। नगर पंचायत बिलराम में पार्टी ने फिर से किरन सिंह पर भरोसा जताया। इस बार भी वह चुनाव जीतने में सफल नहीं हुए। वह तीसरे स्थान पर रहे और जमानत जब्त हो गई। नगर पंचायत पटियली में बेबी को प्रत्याशी बनाया। वह पांचवें स्थान पर रहीं और उनकी जमानत जब्त हो गई। नगर पंचायत सहावर, भरगैन एवं सिढ़पुरा में पार्टी ने अपना प्रत्याशी नहीं उतारा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed