फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bsp worker against dhamma chetna yatra in agra

बसपाइयों ने किया धम्म चेतना यात्रा का विरोध

Mon, 01 Aug 2016 01:20 AM IST
अमर उजाला आगरा
अमर उजाला आगरा Updated Mon, 01 Aug 2016 01:20 AM IST
विज्ञापन
bsp worker against dhamma chetna yatra in agra
बसपाई - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के समर्थकों ने रविवार को धम्म चेतना यात्रा का काले झंडे दिखाकर विरोध किया। चेतना यात्रा लेकर आए अखिल भारतीय बौद्ध भिक्षु संघ के अध्यक्ष व पूर्व राज्यसभा सदस्य भदंत डा. धम्म वीरियो महास्थाविर द्वारा बसपा सुप्रीमो के खिलाफ की गई टिप्पणी पर रोष जताया। धर्म की आड़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रचार करने का आरोप लगाते हुए बौद्ध भिक्षुओं के खिलाफ नारेबाजी की और उनसे शहर से चले जाने की अपील की।
विज्ञापन

पूर्वाह्न लगभग साढ़े दस बजे बसपा के पूर्व पार्षद सुरेंद्र कपूर दयालू के नेतृत्व में मायावती के दर्जनों समर्थक हाथों में काले झंडे लेकर ईदगाह स्थित बौद्ध भिक्षुओं के प्रवास केंद्र होटल एवर ग्रीन के बाहर पहुंच गए। इनमें काफी संख्या में महिलाएं और बच्चे भी थे। प्रदर्शनकारी हाथों में ‘मोदी के चेलों वापस जाओ’ स्लोगन लिखी तख्तियां लिए हुए थे। लगभग बीस मिनट तक बौद्ध भिक्षुओं के खिलाफ नारेबाजी की। चेतना यात्रा के विरोध में प्रदर्शन की सूचना पर तमाम पुलिस अधिकारी कई थानों की फोर्स लेकर मौके पर पहुंच गए। थोड़ी ही देर में आसपास का क्षेत्र छावनी में तब्दील हो गया। पुलिस अधिकारियों ने समझाबुझाकर प्रदर्शन खत्म कराया। सुरेंद्र कपूर का कहना था कि डा. धम्म वीरियो ने सिर्फ मायावती का ही नहीं, बल्कि पूरे जाटव समाज का अपमान किया है। इससे समाज में रोष है। उन्होंने कहा कि बौद्ध भिक्षुओं को धर्म का ही प्रचार करना है तो दलित बस्तियों में जाकर बैठकें करें।
विज्ञापन


डा. धम्म वीरियो ने कांशीराम और मायावती के बीच तुलना करते हुए बात कही थी। यात्रा से जिन लोगों के हित प्रभावित हो रहे हैं, वे ही इसमें बाधा डालने की कोशिश कर रहे हैं। विरोध-प्रदर्शन करने वाले अराजक लोग हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- शीला रक्षित, मुख्य संयोजक, धम्म चेतना यात्रा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed