फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bsp

सपा ने संजीव चक को किया उपचुनाव का प्रत्याशी घोषित

Tue, 22 Sep 2020 11:40 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2020 11:40 PM IST
विज्ञापन
bsp
टूंडला में बसपा की ओर से प्रत्याशी की घोषणा करते नौशाद अली। - फोटो : TUNDLA
टूंडला (फिरोजाबाद)। टूंडला विधानसभा सुरक्षित सीट के उपचुनाव में बसपा ने संजीव चक को प्रत्याशी बनाया है। मंगलवार को इसकी घोषणा आगरा-अलीगढ़ मंडल के मुख्य सेक्टर प्रभारी एवं पूर्व एमएलसी नौशाद अली ने की है। इस दौरान उन्होंने कहा है कि केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद से ही कानून व्यवस्था फेल है। वे यहां कस्बे में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रहे थे।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने कहा कि पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन मायावती ने उपचुनाव के लिए टूंडला के मोहल्ला शिवनगर निवासी संजीव कुमार चक को प्रत्याशी घोषित किया है। उन्हें जीताने के लिए सभी कार्यकर्ता अभी से कमर कस लें। इस मौके पर उन्होंने पूर्व की सपा सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि सपा सरकार में गुंडागर्दी चरम सीमा पर रहती है, जबकि बसपा की सरकार में गुंडे और माफिया या तो जेल में होते हैं या फिर प्रदेश की सीमा छोड़कर चले जाते हैं।
विज्ञापन

इस दौरान बैठक में मुख्य सेक्टर प्रभारी आगरा मंडल यादवेंद्र सिंह, हेमंत प्रताप सिंह, डॉ. ज्ञान सिंह, जिला सचिव सूर्यकांत, संजीव उर्फ सोनू वाल्मीकि, शिवशंकर गौतम, सोनू भारती, शेखर चौहान, रवि वाल्मीकि, देवेन्द्र बघेल, प्रमोद बघेल, जयवीर सिंह, नगर अध्यक्ष मोहम्मद शाहिद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed