फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BSP made Satyendra Jain Lok Sabha in charge from Firozabad will contest Lok Sabha Election 2024

UP: बसपा ने सतेंद्र को बनाया लोकसभा क्षेत्र का प्रभारी, फिरोजाबाद से लड़ेंगे चुनाव; घोषणा होना बाकी

Fri, 22 Mar 2024 12:05 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 22 Mar 2024 12:05 AM IST
सार

 मंडल कोआर्डिनेटर मुनकाद अली बोले लोकसभा प्रभारी ही प्रत्याशी हैं।अधिकारिक घोषणा पार्टी हाईकमान की ओर से होगी। 
 

विज्ञापन
BSP made Satyendra Jain Lok Sabha in charge from Firozabad will contest Lok Sabha Election 2024
सतेंद्र जैन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बसपा के आगरा-अलीगढ़ मंडल कोआर्डिनेटर एवं पूर्व राज्यसभा सांसद मुनकाद अली ने सतेंद्र जैन सौली को फिरोजाबाद लोकसभा क्षेत्र का प्रभारी-प्रत्याशी बनाए जाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार अपने वायदों पर खरी नहीं उतरी।
विज्ञापन


फिरोजाबाद क्लब प्रांगण में कार्यकर्ता सम्मेलन का शुभारंभ बाबा साहब डाॅ.भीमराव आंबेडकर एवं बसपा संस्थापक कांशीराम के चित्र के समक्ष दीप जलाकर कर किया। कोआर्डिनेटर मुनकाद अली ने कहा कि भाजपा सरकार नौकरी देने के बजाय छीन रही है। सरकारी संस्थानों को प्राइवेट में तब्दील किया जा रहा है। उन्होंने अंत में सतेंद्र जैन सौली को फिरोजाबाद लोकसभा का प्रभारी एवं प्रत्याशी बनाए जाने की घोषणा की। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि लोकसभा प्रभारी ही प्रत्याशी होते हैं। इस कारण सतेंद्र जैन सौली पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी होंगे। परंतु इसकी अधिकारिक घोषणा पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष के द्वारा की जाएगी। मंडल कोआर्डिनेटर सूरज सिंह, एससीएसटी आयोग के पूर्व अध्यक्ष गोरेलाल जाटव ने भी विचार रखे। अध्यक्षता बसपा जिलाध्यक्ष ब्रजेश वरुन एवं संचालन डाॅ. ज्ञान सिंह ने किया। इस दौरान जिला प्रभारी चौधरी सालिग सिंह, सोनू भारती, वेदप्रकाश निमेष, लोकेश कुमार, सुरेंद्र बर्द्धन, अनिल भाटिया भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed