फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BSP declared candidates for all three assembly seats of Kasganj

यूपी चुनाव 2022: बसपा ने कासगंज की तीनों सीटों पर घोषित किए प्रत्याशी, इन्हें चुनावी मैदान में उतारा

Thu, 27 Jan 2022 11:25 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 27 Jan 2022 11:25 PM IST
सार

बसपा जिला अध्यक्ष शैतान सिंह भारती ने बताया कि प्रत्याशियों की सूची मुख्यालय ने जारी कर दी है। उसमें कासगंज, पटियाली और अमांपुर विधानसभा क्षेत्रों के तीनों उम्मीदवारों के नाम स्पष्ट हो गए हैं।

विज्ञापन
BSP declared candidates for all three assembly seats of Kasganj
बसपा के प्रत्याशी प्रभु दयाल राजपूत, नीरज मिश्रा और सुभाष शाक्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने कासगंज जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों से प्रत्याशियों का एलान कर दिया है। बसपा ने कासगंज विधानसभा क्षेत्र से प्रभु दयाल राजपूत, अमांपुर विधानसभा क्षेत्र से सुभाष शाक्य, पटियाली विधानसभा क्षेत्र से नीरज मिश्रा पर विश्वास जताया है। इन तीनों में प्रभु दयाल पहली बार चुनावी मैदान में उतरे हैं, जबकि सुभाष शाक्य, डॉक्टर नीरज मिश्रा राजनीति के पुराने खिलाड़ी हैं।

विज्ञापन


पहली बार मैदान में हैं प्रभु दयाल राजपूत 
कासगंज विधानसभा क्षेत्र से बसपा प्रत्याशी प्रभु दयाल पहली बार चुनाव मैदान में हैं। उन्होंने राजनीति के क्षेत्र में पहले कभी कदम नहीं रखा। विधानसभा चुनाव में कासगंज क्षेत्र से उन्होंने पहले भारतीय जनता पार्टी से टिकट के लिए आवेदन किया, लेकिन टिकट नहीं मिला तो उन्होंने बहुजन समाज पार्टी से टिकट लिया है। वे गांव फरीदपुर के रहने वाले हैं और गोवा में रेडीमेड गारमेंट्स का कारोबार करते हैं।
विज्ञापन


सुभाष शाक्य खेल रहे हैं लंबी पारी
अमांपुर विधानसभा क्षेत्र से बसपा प्रत्याशी बनाए गए सुभाष शाक्य राजनीति के क्षेत्र में एक दशक से लंबी पारी खेल रहे हैं। वर्ष 2012 में पहली बार बहुजन समाज पार्टी से मोहनपुर नगर पंचायत के चेयरमैन चुने गए। उसके बाद वर्ष 2017 में फिर से बहुजन समाज पार्टी से चेयरमैन बने। अब उन्हें अमापुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक बनने के लिए जोर आजमाइश का मौका मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कम वोटों के अंतर से चुनाव हारे थे नीरज मिश्रा
नीरज मिश्रा ने अपने राजनीतिक कैरियर की शुरुआत वर्ष 2007 से की। बहुजन समाज पार्टी से टिकट लेकर एटा की सकीट विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़े। 200 वोटों के अंतर से चुनाव हार गए। उसके बाद वर्ष 2007 के अगस्त माह में प्रदेश की तत्कालीन मुख्यमंत्री मायावती ने उन्हें उच्च शिक्षा आयोग का सदस्य बनाया। वर्ष 2017 के चुनाव में उनकी पत्नी पटियाली नगर पंचायत से चेयरमैन चुनी गईं। अब एक बार फिर बहुजन समाज पार्टी ने पटियाली विधानसभा क्षेत्र से नीरज मिश्रा पर भरोसा जताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed