फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BSP constituted district and assembly committees

बसपा ने जिला एवं विधानसभा कमेटियों का किया गठन

Thu, 27 May 2021 09:49 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 27 May 2021 09:49 PM IST
विज्ञापन
BSP constituted district and assembly committees
फिरोजाबाद। बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार भाटिया ने पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के निर्देश पर जिला एवं जिले की सभी पांच विधानसभा कमेटियों का गठन कर दिया है। उन्होंने कहा कि जिला पंचायत चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन से कार्यकर्ताओं में जोश है। संगठन आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति तैयार करेगा।
विज्ञापन

बसपा जिलाध्यक्ष अनिल भाटिया ने कहा कि राज्यसभा सांसद पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मुनकाद अली, मुख्य सेक्टर प्रभारी गोरेलाल, आगरा मंडल प्रभारी डॉ. ज्ञान सिंह एवं शैलेंद्र कुमार शैली के निर्देशन में जिला कमेटी के साथ विधानसभा कमेटी का गठन किया है। जिला कमेटी में संजीव शर्मा को उपाध्यक्ष, ब्रजेश कुमार कश्यप को जिला महासचिव, श्यौराज जीवन वाल्मीकि को संगठन मंत्री,साबिर कुरैशी को जिला कोषाध्यक्ष बनाया है। विधानसभा कमेटियों में फिरोजाबाद विधानसभा में जिला सचिव गोल्डी राठौर, राकेश पिप्पल को विधानसभा का प्रभारी बनाया है। विधानसभा इकाई अध्यक्ष सोनू भारती,उपाध्यक्ष अवनीश शंखवार, महासचिव अजय राठौर,कोषाध्यक्ष साजेब उल्ला खान, टूंडला विधानसभा में जिला सचिव नरेश कुमार व सुशील कुमार सविता विधानसभा प्रभारी, धर्मेंद्र कुमार कुशवाह को अध्यक्ष, निजाम मोहम्मद को उपाध्यक्ष, पारस कुमार जाटव को महासचिव, श्यामवीर बघेल को विधानसभा का कोषाध्यक्ष बनाया है।
विज्ञापन

शिकोहाबाद विधानसभा में जिला सचिव डा.हरी सिंह,राधाकिशन वर्मा को विधानसभा प्रभारी, बुद्धप्रिय गौतम उर्फ टीटू टैंगर को अध्यक्ष, उपाध्यक्ष जयप्रकाश लोधी, महासचिव मुकेश कुमार निषाद, कोषाध्यक्ष स्वामी प्रसाद को बनाया है। सिरसागंज विधानसभा में जिला सचिव अनिल गौतम,हेमंत लोधी को प्रभारी,राकेश बाबू अध्यक्ष, अवनीश कठेरिया को उपाध्यक्ष,मिर्जा अशरफ बेग को महासचिव, उदयवीर सिंह बघेल को कोषाध्यक्ष वहीं जसराना विधानसभा में जिला सचिव विजय पाल प्रधान,प्रताप सिंह कुशवाह को प्रभारी, सतेंद्र कुमार अध्यक्ष, रमेश दिवाकर को उपाध्यक्ष, विजय सिंह कुशवाह को महासचिव एवं रमेशचंद्र चक को कोषाध्यक्ष बनाया है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पंचायत चुनाव में पार्टी का प्रदर्शन जिले में बेहतर रहा। संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में पहल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed