फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BSP changes candidate from fatehpur Sikri in lok sabha elections 2019

नामांकन के अंतिम दिन बसपा ने बदला प्रत्याशी, यहां से अब गुड्डू पंडित लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

Tue, 26 Mar 2019 10:49 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 26 Mar 2019 10:49 AM IST
विज्ञापन
BSP changes candidate from fatehpur Sikri in lok sabha elections 2019
बसपा प्रत्याशी भगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित
फतेहपुर लोकसभा सीट पर नामांकन के आखिरी दिन बसपा ने बुलंदशहर के डिबाई केपूर्व विधायक श्रीभगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित को उम्मीदवार बना दिया। उन्होंने मंगलवार को नामांकन पत्र भी दाखिल कर दिया। सोमवार को बसपा से ही राजवीर सिंह ने नामांकन किया था, लेकिन बी फार्म दाखिल नहीं किया था। इससे पहले बसपा ने पूर्व सांसद सीमा उपाध्याय को उतारा था। वो मैदान छोड़कर चली गई थीं।
विज्ञापन


गुड्डू पंडित मूलरूप से गौतमबुद्ध नगर के रहने वाले हैं। डिबाई से 2007 में बसपा के टिकट पर और 2012 में सपा के टिकट पर जीते। वो 2007 में डिबाई से पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के बेटे राजू को हराकर चर्चा में आए थे। 
विज्ञापन


वर्ष 2017 में वह रालोद के टिकट पर लड़े लेकिन इसमें हार का मुंह देखना पड़ा। इस बार बताया जा रहा था कि वह अलीगढ़ लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। बसपा ने वहां से टिकट नहीं दिया। फतेहपुर सीकरी से चुनाव में उतार दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षत्रिय की जगह ब्राहमण

बसपा ने पहले सीमा उपाध्याय के रूप में ब्राहमण प्रत्याशी उतारा। वो मैदान छोड़ गई तो राजवीर सिंह को मैदान में लाये। वो क्षत्रिय समाज से हैं। राजवीर की जगह अब फिर से ब्राहमण समाज से गुड्डू को टिकट दिया है।

राजवीर का क्या कुसूर 

बसपा नेता यह नहीं बता पा रहे कि राजवीर का टिकट क्यों काटा गया? वो तो ठीक से प्रचार भी शुरु नहीं कर पाए थे। हालांकि जब सोमवार को उन्होंने बी फार्म जमा नहीं किया, तभी से माना जा रहा था कि उन्हें भी मैदान से हटाया जाएगा।

सीकरी के समीकरण फिर से बदले

फतेहपुर सीकरी में इस बार समीकरण कई बार बदल चुके हैं। पहले सीमा उपाध्याय मैदान छोड़ गई। फिर राज बब्बर मैदान छोड़ मुरादाबाद चले गए थे। वह वापस आ गए। सीमा के वापस आने की चर्चा चली लेकिन वह नहीं आई। भाजपा ने मौजूदा सांसद चौधरी बाबूलाल का टिकट काट दिया। अब गुड्डू पंडित आ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed