फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bsp candigate declayred

बसपा ने प्रभु दयाल, सुभाष और नीरज पर जताया भरोसा, बनाए प्रत्याशी

Thu, 27 Jan 2022 11:28 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jan 2022 11:28 PM IST
विज्ञापन
bsp candigate declayred
कासगंज की 101 विधान सभा अमांपुर से बसपा प्रत्याशी सुभाष शाक्य - फोटो : KASGANJ
कासगंज। विधानसभा चुनाव की सरगर्मी तेज है। अब बहुजन समाज पार्टी ने कासगंज जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों से प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। बसपा ने कासगंज विधानसभा क्षेत्र से प्रभु दयाल राजपूत, अमांपुर विधानसभा क्षेत्र से सुभाष शाक्य, पटियाली विधानसभा क्षेत्र से नीरज मिश्रा पर विश्वास जताया है। इन तीनों में प्रभु दयाल पहली बार राजनीतिक कैरियर की शुरुआत कर रहे हैं, जबकि सुभाष शाक्य, डॉक्टर नीरज मिश्रा राजनीति के क्षेत्र में पुराने खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन

बहुजन समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष शैतान सिंह भारती ने स्पष्ट किया है कि प्रत्याशियों की सूची मुख्यालय ने जारी कर दी है। उसमें कासगंज, पटियाली और अमांपुर विधानसभा क्षेत्रों के तीनों उम्मीदवारों के नाम स्पष्ट हो गए हैं।
विज्ञापन

पहली बार मैदान में है प्रभु दयाल राजपूत
कासगंज विधानसभा क्षेत्र से बसपा प्रत्याशी प्रभु दयाल पहली बार चुनाव मैदान में हैं। उन्होंने राजनीति के क्षेत्र में पहले कभी कदम नहीं रखा। विधानसभा चुनाव में कासगंज क्षेत्र से उन्होंने पहले भारतीय जनता पार्टी से टिकट के लिए आवेदन किया, लेकिन टिकट नहीं मिला तो उन्होंने बहुजन समाज पार्टी से टिकट लिया है। वे गांव फरीदपुर के रहने वाले हैं और गोवा में रेडीमेड गारमेंट्स का कारोबार करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुभाष शाक्य खेल रहे हैं लंबी पारी
अमांपुर विधानसभा क्षेत्र से बसपा प्रत्याशी बनाए गए सुभाष शाक्य राजनीति के क्षेत्र में एक दशक से लंबी पारी खेल रहे हैं। वर्ष 2012 में पहली बार बहुजन समाज पार्टी से मोहनपुर नगर पंचायत के चेयरमैन चुने गए। उसके बाद वर्ष 2017 में फिर से बहुजन समाज पार्टी से चेयरमैन बने। अब उन्हें अमापुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक बनने के लिए जोर आजमाइश का मौका मिला है।

कम वोटों के अंतर से चुनाव हारे थे नीरज मिश्रा
नीरज मिश्रा ने अपने राजनीतिक कैरियर की शुरुआत वर्ष 2007 से की। बहुजन समाज पार्टी से टिकट लेकर एटा की सकीट विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़े। 200 वोटों के अंतर से चुनाव हार गए। उसके बाद वर्ष 2007 के अगस्त माह में प्रदेश की तत्कालीन मुख्यमंत्री मायावती ने उन्हें उच्च शिक्षा आयोग का सदस्य बनाया। वर्ष 2017 के चुनाव में उनकी पत्नी पटियाली नगर पंचायत से चेयरमैन चुनी गईं। अब एक बार फिर बहुजन समाज पार्टी ने पटियाली विधानसभा क्षेत्र से नीरज मिश्रा पर भरोसा जताया है।

कासगंज की 102 विधान सभा पटियाली से बसपा प्रत्याशी प्रोफेसर नीरज किशोर मिश्रा ।

कासगंज की 102 विधान सभा पटियाली से बसपा प्रत्याशी प्रोफेसर नीरज किशोर मिश्रा ।- फोटो : KASGANJ

कासगंज की 100 विधान सभा कासगंज से बसपा प्रत्याशी प्रभुदयाल का फोटो

कासगंज की 100 विधान सभा कासगंज से बसपा प्रत्याशी प्रभुदयाल का फोटो- फोटो : KASGANJ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed