फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bsp candigate changed, muhhammad arif

बसपा ने नामांकन से एक दिन पूर्व बदला प्रत्याशी

Mon, 31 Jan 2022 11:46 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jan 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
bsp candigate changed, muhhammad arif
कासगंज से बदले गए विधान सभा बसपा प्रत्याशी आरिफ बॉबी । - फोटो : KASGANJ
कासगंज। कासगंज विधानसभा क्षेत्र से बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने नामांकन से एक दिन पूर्व पार्टी प्रत्याशी को बदल दिया है। अब बसपा के टिकट पर मो. आरिफ चुनाव लड़ेंगे।
विज्ञापन

बसपा के राष्ट्रीय महासचिव की ओर से जारी की गई प्रत्याशियों के परिवर्तन की सूची में मोहम्मद आरिफ को उम्मीदवार घोषित किया गया। मोहम्मद आरिफ मूल रूप से शहर के समीपवर्ती गांव नदरई के रहने वाले हैं और वह पिछले काफी समय से अलीगढ़ में बसपा में सक्रिय हैं। वह रियल स्टेट के कारोबारी है। वर्ष 2017 में उन्होंने अलीगढ़ शहर से बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था और तीसरे स्थान पर रहे थे। वे अलीगढ़ की नई बस्ती में रहते हैं। कासगंज में उनकी ननिहाल है। बसपा जिलाध्यक्ष शैतान सिंह भारती ने बताया कि पहले प्रभुदयाल को बसपा प्रत्याशी घोषित किया गया था, लेकिन अब प्रत्याशी में परिवर्तन कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed