{"_id":"60afe2a68ebc3e139f5323d1","slug":"bsp-appointed-incharge-of-assembly-constituency-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा चुनाव की तैयारी: आगरा में बसपा ने विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी किए नियुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा चुनाव की तैयारी: आगरा में बसपा ने विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी किए नियुक्त
Fri, 28 May 2021 12:03 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 28 May 2021 12:03 AM IST
सार
आगामी वर्ष में होने वाली विधानसभा चुनाव को लेकर बसपा संगठन को मजबूत करने में जुटी है। आगरा में शहर, जिला के बाद बसपा ने विधानसभा क्षेत्रों की कार्यकारिणी बनाई है।
विज्ञापन
बसपा का झंडा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने जिला और शहर कार्यकारिणी के बाद विधानसभा क्षेत्रों की कार्यकारिणी गठित की है। हर विधानसभा क्षेत्र के लिए दो प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। चौ. लक्ष्मीनारायण को बाह और फतेहाबाद विधानसभा की प्रभारी के रूप में जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
बसपा के जिलाध्यक्ष विमल वर्मा ने बताया कि छावनी विधानसभा क्षेत्र में शिव सिंह कुशवाह और सुनील कुमार प्रभारी होंगे, जबकि सद्दीक अब्बास अध्यक्ष, रंजीत वाल्मीकि उपाध्यक्ष, विमल चौधरी महासचिव और गौरव पांडे कोषाध्यक्ष बनाए गए हैं।
विज्ञापन
उत्तर विधानसभा क्षेत्र में ईश्वर पाल सिंह और सतीश पाराशर प्रभारी होंगे, जबकि वीरेंद्र कुमार अध्यक्ष, लियाकत खान उपाध्यक्ष, रामेंद्र सविता महासचिव, भूपेंद्र कुशवाह कोषाध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं।
विज्ञापन
दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में पप्पू गोला और बच्चू सिंह प्रभारी होंगे, जबकि अश्वनी अंबेश अध्यक्ष, आनंद शर्मा उपाध्यक्ष, फईमुद्दीन महासचिव, हृदेश कुमार कोषाध्यक्ष बनाए गए हैं।
एत्मादपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए महावीर सिंह और मनोज बघेल प्रभारी होंगे, जबकि केशवदत्त निमेष अध्यक्ष, पाला शर्मा उपाध्यक्ष, रिंकू महासचिव और गुड्डू मंसूरी कोषाध्यक्ष होंगे।
आगरा ग्रामीण क्षेत्र में धर्मेंद्र कुमार और डीके चाहर प्रभारी बनाए गए हैं, जबकि कुलदीप सिंह अध्यक्ष, राजू उपाध्याय उपाध्यक्ष, ताराचंद महासचिव और काले कुरैशी कोषाध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं।
फतेहपुर सीकरी में भरत सिंह लोधी और जितेंद्र कुमार प्रभारी नियुक्त किए गए, जबकि पुष्पेंद्र सिंह को अध्यक्ष, ऋषि कुशवाह को उपाध्यक्ष, अर्जुन सिंह को महासचिव, बंटी सविता को कोषाध्यक्ष बनाया गया है।
खेरागढ़ क्षेत्र के लिए श्याम चंसौरिया व प्रदीप कुमार प्रभारी होंगे, जबकि डॉ. राकेश कुमार अध्यक्ष, मो. शब्बीर अहमद उपाध्यक्ष, कृष्णा कुशवाह महासचिव, सुनील चक कोषाध्यक्ष होंगे।
बाह विधानसभा में जितेंद्र पिपल व सत्यभान सिंह प्रभारी तथा बलवीर बंसल अध्यक्ष होंगे, अनूप पांडे उपाध्यक्ष, धुरंधर वर्मा महासचिव और सोबरन सिंह धनगर कोषाध्यक्ष पद पर नियुक्त किए गए हैं।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।