बीएसएनएल का यह पोल तो बहुत 'स्मार्ट' है, वाईफाई हॉटस्पॉट समेत कई सुविधाओं से है लैस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने ताजनगरी को स्मार्ट बनाने में सहायक 'स्मार्ट पोल' प्रस्तुत किया है। यह पोल देखने में सुंदर के साथ-साथ बड़े काम का है। पोल पर स्मार्ट लाइट, रोटरी सर्विलांस कैमरा और एन्वायरमेंटल पैनल सहित अन्य कई सुविधाएं प्रदान की गई हैं। तारघर मैदान में पोल लगा दिया गया है। इसकी ऊंचाई 12 मीटर है।
बीएसएनएल ने देश भर के 35 शहरों में स्मार्ट पोल लगाया है। उत्तर प्रदेश में आगरा को पोल मिला है। आगरा में स्मार्ट सिटी के तहत इस पोल को लगाने का निर्णय लिया गया। स्मार्ट पोल एक हफ्ते में काम करना शुरू कर देगा। यह डाटा सेंटर अहमदाबाद से कनेक्ट है। स्मार्ट पोल अहमदाबाद से ही भेजा गया है।
इन सुविधाओं से है लैस
- स्मार्ट लाइट: आटोमेटिक ऑन-ऑफ की व्यवस्था है। कम रोशनी में लाइट जल जाएगी।
- एन्वायरमेंटल सेंसर: यह वायु प्रदूषण, आद्रता और तापमान का डाटा भी उपलब्ध कराएगा।
- रोटरी सर्विलांस कैमरा: कैमरे की गुणवत्ता बहुत अच्छी है। यह 360 डिग्री घूम सकता है।
- एडवरटाइजमेंटल पैनल: पोल का उपयोग विज्ञापन के लिए भी किया जा सकता है।
- वाई-फाई की सुविधा: पोल जिस क्षेत्र में लगेगा, वहां वाई-फाई हॉटस्पॉट की सुविधा देगा।
- माइक्रो बीटीएस की सुविधा: 2-जी, 3-जी और 4-जी कनेक्टिविटी की सुविधा देगा।
- स्मार्ट पोल मैनेजमेंट साफ्टवेयर: इसको संबंधित सेंटर से कंट्रोल किया जा सकता है।
बीएसएनएल के महाप्रबंधक विनय अग्रवाल ने बताया कि स्मार्ट सिटी के लिए काम कर रही संस्था को स्मार्ट पोल की खूबियों से अवगत कराया जाएगा। इसको लगवाने में रुचि दिखाई जाती है तो आर्डर भी लिए जाएंगे। स्मार्ट पोल देखने में आकर्षक और बहुत उपयोगी है।