{"_id":"6172ffe1d0014b7f4f31b76f","slug":"bsf-solder-mainpuri-accident-bewar-mainpuri-news-agr5123920112","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां के निधन की सूचना पर घर आए बीएसएफ जवान की आक्समिक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां के निधन की सूचना पर घर आए बीएसएफ जवान की आक्समिक मौत
विज्ञापन
मृतक शेषवीर का फाइल फोटो
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेवर। अपनी मां के निधन की सूचना पर घर आए बीएसएफ जवान की अचानक स्वास्थ्य खराब होने से मौत हो गई। मौत का कारण जानने के लिए पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक बीएसएफ में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात था।
क्षेत्र के गांव नगला दिलीप निवासी विद्यापति पत्नी सिलेटी सिंह का 18 अक्तूबर को निधन हो गया था। मां के निधन की सूचना पर सिलेटी सिंह का 42 वर्षीय पुत्र बीएसएफ जवान शेषवीर सिंह घर आया। 19 अक्तूबर को उन्होंने अपनी मां विद्यापति का दाह संस्कार किया। 21 अक्तूबर बृहस्पतिवार की शाम अचानक बीएसएफ जवान को सीने व पेट में दर्द उठा। आनन फानन में परिजन उन्हें लेकर मैनपुरी गए जहां चिकित्सकों ने उन्हें बाहर ले जाने की सलाह दी। परिजन इलाज के लिए उन्हें आगरा ले जा रहे थे जहां आगरा पहुंचने से पूर्व ही रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया।
मृतक शेषवीर सिंह गुजरात के पालनपुर में तैनात थे। घटना से मृतक की पत्नी शीला देवी पिता सिलेटी सिंह का रो रो कर बुरा हाल है। मृतक के दो पुत्रियां प्रियंका, प्रियम तथा पुत्र घनश्याम व मंगल सिंह है। मृतक बीएसएफ जवान की अचानक मौत से गांव में शोक की लहर है। मृतक के भाई राजीव यादव की सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराया है।