फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BSF Jaanbaaz and Seema Bhawani Set Stage for 16 World Records on National Unity Day

UP: बीएसएफ के ‘जांबाज’ एवं ‘सीमा भवानी’ दल ने रचा इतिहास...एक बार जरूर देख लें ये वीडियो

Thu, 06 Nov 2025 12:24 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 06 Nov 2025 12:24 PM IST
सार

आगरा-दिल्ली हाईवे पर गुरुद्वारा गुरु का ताल के सामने बीएसएफ जवानों ने हैरतअंगेज करतब दिखाए। 
 

विज्ञापन
BSF Jaanbaaz and Seema Bhawani Set Stage for 16 World Records on National Unity Day
बीएसएफ के ‘जांबाज’ एवं ‘सीमा भवानी’ दल ने रचा इतिहास - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हाथों में तिरंगा, दिल में देशभक्ति का जुनून। बाइक पर एक-एक करके हैरतअंगेज करतब दिखाते बीएसएफ के जवान और तालियां बजाते दर्शक। यह नजारा बृहस्पतिवार को आगरा-मथुरा हाईवे स्थित गुरुद्वारा गुरु का ताल के पास सर्विस रोड का था। सीमा सुरक्षा बल की जांबाज और सीमा भवानी टीम ने बाइकों पर हैरतअंगेज करतबों का प्रदर्शन किया। उन्होंने लगभग 35 तरह के करतब दिखाए।
विज्ञापन


राष्ट्रीय एकता दिवस 31 अक्तूबर से शुरू हुए विशेष पखवाड़े में ग्वालियर टेकनपुर यूनिट के डीजी दलजीत सिंह चौधरी और अकादमी के डायरेक्टर डा़ॅ शमशेर सिंह के निर्देश पर टीम कैप्टन इंस्पेक्टर विश्वजीत भाटिया के नेतृत्व में बीएसएफ की जांबाज और सीमा भवानी टीम की बाइक रैली आगरा राॅयल्स पर पहुंची। इस टीम ने एकता सप्ताह में 16 विश्व कीर्तिमान बनाए हैं। आगरा में करीब 70 महिला और पुरुष जवानों ने आगरा रॉयल्स से गुरु का ताल तक करीब 35 तरह के करतब दिखाए।
विज्ञापन


इनमें बाइक पर जवान के पूरी दिनचर्या बिताने के करतब शामिल थे। इसमें साइड स्टैडिंग, बैक राइडिंग, लैडर ऑन पोल, बैक राइडिंग डबल, सिटिंग ऑन चेयर, साइड राइडिंग बोथ, फ्रंट एंड रीयर आदि का प्रदर्शन किया गया। आगरा के बुलट राइडर्स ने जांबाजों को दक्षिणी बाईपास तक जाकर विदाई दी। ग्वालियर गई यह टीम अब गुजरात के भुज में करतब दिखाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान डीआईजी, आगरा रेंज शैलेश पांडेय, गुरुद्वारा गुरु के ताल के संत बाबा प्रीतम सिंह, आगरा रॉयल्स से मनोज जादाैन, एएसएम सुमित कुमार, करन जुनेजा, अविनाश शर्मा, आगरा इन्फील्डर और ताज राॅयल्स के सदस्य मौजूद रहे।


51 कीर्तिमान बनाने का है लक्ष्य
टीम के कैप्टन विश्वजीत भाटिया ने बताया कि टेकनपुर बीएसएफ यूनिट 29 विश्व रिकार्ड बना चुकी है। टीम का लक्ष्य 51 कीर्तिमान बनाने का है। भाटिया के नाम पर 9 घंटे 5 मिनट लगातार फ्री हैंड वन साइड खड़े होकर 438 किलोमीटर बाइक चलाने का कीर्तिमान है। इंस्पेक्टर अवधेश कुमार सिंह ने 16 फीट 7 इंच के पोल पर खड़े होकर बाइक पर फ्री हैंड लगातार 4.45 घंटे में 175 किलोमीटर की राइड का विश्व कीर्तिमान बनाया। डीआईजी बीएसएफ डाॅ. सीपी मीणा ने लेटकर बाइक चलाते हुए 5 घंटे का कीर्तिमान बनाया। सीमा भवानी टीम की अमनदीप कौर और राजबिंदर कौर ने 2.35 घंटे तक साइड राइडिंग बोथ में विश्व रिकार्ड बनाया है। पुष्पा यादव और कुमदनी टोपो ने फ्रंट एंड रीयरमें 2.59 घंटे का विश्व रिकॉर्ड बनाया है।





 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed