फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   B.Sc student committed suicide by hanging herself

Agra News: बीएससी की छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान

Sat, 21 Jun 2025 11:16 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 21 Jun 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
B.Sc student committed suicide by hanging herself
मैनपुरी। नगला दौलत में शुक्रवार की रात बीएससी की एक छात्रा ने घर के कमरे में पंखा के कुंडे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। शनिवार सुबह जानकारी होने के बाद घर में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौत की वजह जानने के लिए छात्रा के शव का पोस्टमार्टम कराया। कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला दौलत के रहने वाले रामवीर राजपूत की 23 वर्षीय पुत्री अंजली 4 बहनों में दूसरे नंबर की थी। वह बीएससी फाइनल की छात्रा थी। शुक्रवार की रात को वह खाना खाने के बाद कमरे में सोने के लिए चली गई थी। शनिवार सुबह जब परिजन ने कमरे में जाकर देखा तो शव पंखा के कुंडे में दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। शव देख परिजन की चीख निकल गई। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाने के बाद जानकारी ली। मगर परिजन खुदकुशी की कोई वजह नहीं बता सके। इसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed