{"_id":"62e2c4235d4da6674b0450de","slug":"bsa-sought-report-from-block-education-officer-mainpuri-news-agr541584247","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिहुली मामले में बीएसए ने खंड शिक्षाधिकारी से मांगी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिहुली मामले में बीएसए ने खंड शिक्षाधिकारी से मांगी रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फॉलोअप:
बीएसए ने खंड शिक्षाधिकारी से मांगी रिपोर्ट
-शिक्षिका का बच्चे को स्कूल में खिलाते हुए वीडियो हुआ था वायरल
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। बरनाहल विकास खंड के कन्या प्राथमिक विद्यालय दिहुली के मामले में बीएसए दीपिका गुप्ता ने खंड शिक्षाधिकारी से रिपोर्ट मांगी है। दो दिन में रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
कन्या प्राथमिक विद्यालय दिहुली में एक शिक्षिका के द्वारा विद्यालय में बच्चे को गाड़ी से घुमाने और छात्र-छात्राओं से बच्चे को खिलवाने का वीडियो चार दिन पहले वायरल हुआ था। खंड शिक्षाधिकारी उदय नारायण कटियार ने मामले की जांच शुरू कर दी। बृहस्पतिवार को शिकायत बीएसए से की गई तो उन्होंने बीईओ से जानकारी ली। उन्होंने बीएसए को बताया कि शिक्षका से जवाब -तलब कर लिया गया है। प्रधानाध्यापक और अन्य शिक्षक- शिक्षिकाओं से भी जवाब मांगा गया है। जांच कर शीघ्र रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाएगी। बीएसए दीपिका गुप्ता ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। खंड शिक्षाधिकारी को आदेश दिए गए हैं कि रिपोर्ट उपलब्ध कराएं जिससे दोषी के विरुद्ध कार्रवाई की जा सके।