फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BSA found three headmasters and two teachers absent

बीएसए को तीन प्रधानाध्यापक और दो शिक्षक मिले अनुपस्थित

Tue, 28 Jun 2022 11:18 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
BSA found three headmasters and two teachers absent
मैनपुरी। बीएसए कमल सिंह ने मंगलवार को करहल क्षेत्र के स्कूलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निरीक्षण के दौरान तीन प्रधानाध्यापक, दो शिक्षक और तीन शिक्षामित्र अनुपस्थित मिले। बीएसए ने अनुपस्थित शिक्षकों का वेतन काटने और शिक्षामित्रों का मानदेय रोकने के आदेश जारी किए। सभी अनुपस्थित शिक्षकों से स्पष्टीकरण भी मांगा है।
विज्ञापन

बीएसए कमल सिंह ने मंगलवार को सुबह आठ बजे कंपोजिट विद्यालय निनौली का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रधानाध्यापक हैदर अहमद, सहायक अध्यापक नरेंद्र सिंह राठौर और प्रतीक्षा शर्मा अनुपस्थित थीं। यहां तैनात शिक्षा मित्र हरिओम और कयास अनम भी उपस्थित नहीं थीं। यहां एक शिक्षक मौजूद थे जिसके साथ बीएसए ने प्रार्थना कराई। बीएसए यहां प्राथमिक विद्यालय टीकराहार पहुंचे यहां प्रधानाध्यापक सुमनलता अनुपस्थित थीं। इसके बाद बीएसए ने प्राथमिक विद्यालय लहरा एमनीपुर का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान प्रधानाध्यापक नरेंद्र कालडा और शिक्षा मित्र रीना अनुपस्थित मिलीं। बीएसए ने सभी अनुपस्थित प्रधानाध्यापक, शिक्षकों का अनुपस्थित दिन का वेतन काटते हुए शिक्षा मित्रों का मानदेय काटने के निर्देश दिए। बीएसए ने सभी से स्पष्टीकरण भी मांगा है। बीएसए ने जिले के सभी स्कूलों के शिक्षकों और प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिए कि समय से स्कूल पहुंचकर शिक्षण कार्य कराना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed