फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BSA Big action withheld salary of eight teachers including four headmasters in Mainpuri

Mainpuri: बीएसए की बड़ी कार्रवाई, चार प्रधानाध्यापक सहित आठ शिक्षकों का रोका गया वेतन

Fri, 16 Sep 2022 07:00 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 16 Sep 2022 07:00 AM IST
सार

स्कूलों में शिक्षकों के अनुपस्थित रहने पर मैनपुरी बीएसए ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार प्रधानाध्यापक सहित आठ शिक्षकों का वेतन रोकने के आदेश दिए हैं। साथ ही इन शिक्षकों से जवाब तलब भी किया गया है। 
 

विज्ञापन
BSA Big action withheld salary of eight teachers including four headmasters in Mainpuri
teacher demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मैनपुरी बीएसए दीपिका गुप्ता ने खंड शिक्षाधिकारी किशनी और जिला समन्वयक मध्याह्न भोजन की रिपोर्ट पर जिले में चार प्रधानाध्यापकों सहित आठ शिक्षकों का वेतन रोकने के आदेश जारी किए हैं। वहीं आठ शिक्षा मित्र और एक अनुदेशक का मनदेय काटने के निर्देश दिए हैं। बीएसए ने स्कूलों में शिक्षकों के अनुपस्थित रहने पर नाराजगी प्रकट की है। 

विज्ञापन


बीएसए दीपिका गुप्ता ने बताया कि खंड शिक्षाधिकारी किशनी से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार सात सितंबर को निरीक्षण के दौरान प्राथमिक विद्यालय जिजई पर तैनात शिक्षक आशीष चौहान अनुपस्थित मिले। आठ सितंबर के निरीक्षण में कंपोजिट विद्यालय बुढौली 1:45 बजे बंद मिला। यहां तैनात प्रधानाध्यापक अवधेश कुमार, सहायक अध्यापक नीलम और गौरव, शिक्षा मित्र अपराजित और बीना चौहान विद्यालय नहीं पहुंची थीं। प्राथमिक विद्यालय बसंतपुर पर शिक्षामित्र अंजू छह सिंतबर से अनुपस्थित थीं। बीएसए ने खंड शिक्षाधिकारी की रिपोर्ट पर अनुपस्थित प्रधानाध्यापक और शिक्षकों का वेतन अग्रिम आदेशों तक रोकते हुए शिक्षामित्रों का मानदेय काटने का आदेश बुधवार को जारी कर दिया। 
विज्ञापन


बीएसए ने बताया कि जिला समन्वयक मध्यान्ह भोजन को दो सितंबर के निरीक्षण में प्राथमिक विद्यालय भैंसरोली पर तैनात प्रधानाध्यापक हिमानी प्रतिहार, प्राथमिक विद्यालय मल्लामई पर इंचार्ज प्रधानाध्यापक सपना राजपूत, और प्राथमिक विद्यालय टिकुरी पर सहायक अध्यापिका अलका सक्सेना और शिक्षा मित्र जितेंद्र सिंह अनुपस्थित मिले। सात सितंबर के निरीक्षण में डीसीएमडीएम को प्राथमिक विद्यालय अंडाहार पर तैनात प्रधानाध्यापक निशा और शिक्षा मित्र पल्लवी अनुपस्थित मिलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उच्च प्राथमिक विद्यालय झिंझाई पर तैनत अनुदेशक सुमन और कंपोजिट विद्यालय दौलतपुर पर तैनात शिक्षा मित्र अनुपम अनुपस्थि मिलीं। आठ सितंबर के निरीक्षण के दौरान प्राथमिक विद्यालय रामपीछा पर तैनात शिक्षा मित्र स्नेहलता, कंपोजिट विद्यालय शमशेरगंज पर तैनात शिक्षा मित्र पुष्पा देवी अनुपस्थित मिलीं। बीएसए ने जिला समन्वयक मध्यान्ह भोजन की रिपोर्ट पर बुधवार को अनुपस्थित प्रधानाध्यापक  और सहायक अध्यापकों को वेतन रोकते हुए शिक्षा मित्र और अनुदेशक का वेतन काटने के आदेश जारी किए। 

एमडीएम बंद मिलने पर प्रधानाध्यापक का वेतन रोका 

बीएसए दीपिका गुप्ता ने बताया कि खंड शिक्षाधिकारी किशनी की रिपोर्ट के अनुसार नौ सितंबर को किए गए निरीक्षण के दौरान कंपोजिट विद्यालय बखतपुर में एमडीएम बंद मिला। जानकारी पर पाया गया कि यहां एमडीएम बंद चल रहा है। खंड शिक्षाधिकारी की रिपोर्ट पर बीएसए ने तैनात प्रधानाध्यापक का अग्रिम आदेशों तक वेतन रोकने की कार्रवाई की। वहीं तीन दिन में प्रधानाध्यापक से इस संबंध में स्पष्टीकरण भी मांगा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed