{"_id":"5dbbedd28ebc3e012c654d2f","slug":"brutally-beaten-the-woman-in-property-dispute-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जेठ ने महिला को बेरहमी से पीटा, फिर भी मन नहीं भरा तो उठाया 'खौफनाक' कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेठ ने महिला को बेरहमी से पीटा, फिर भी मन नहीं भरा तो उठाया 'खौफनाक' कदम
Fri, 01 Nov 2019 02:03 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 01 Nov 2019 02:03 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
आगरा के ग्राम नगला नीम में घर के बंटवारे के विवाद में जेठ और उसके लड़कों ने महिला की बेरहमी से पिटाई की। इसके बाद मन नहीं भरा तो ज्वलनशील पदार्थ डालकर उसे जलाने की कोशिश की। झुलसी महिला को पुलिस ने अस्पताल भेजा है। पीड़िता ने थाने तहरीर दी है।
खंदौली क्षेत्र के नगला नीम निवासी चंद्रपाल सिंह कई वर्षों से अपनी पत्नी ललिता के साथ आगरा सतीनगर नरायच पर रह रहा है। गांव नगला नीम में पुश्तैनी मकान पर चंद्रपाल का अपने भाई वीरेंद्र से बंटवारे का विवाद चल रहा है।
बुधवार को चंद्रपाल अपनी पत्नी ललिता के साथ घर का बंटवारा करने गांव आया था। जहां उनका भाई से विवाद हो गया। आरोप है की जेठ वीरेंद्र और जेठानी सोनदेवी ने अपने लड़कों अंकित और प्रवीन के साथ मिलकर ललिता के साथ मारपीट की।

Trending Videos
इसके बाद बोतल में रखा ज्वलनशील पदार्थ ललिता पर फेंक दिया। इससे वह झुलस गई। ललिता और उसके पति चंद्रपाल ने भाग कर अपनी जान बचाई। गुरुवार को पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ थाना खंदौली में तहरीर दी। पुलिस ने ललिता को इलाज और मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा है।
एसएसपी के आदेश के बाद पुलिस ने कराया मेडिकल
पीड़िता ने बताया कि थाने आने पर पहले उसकी सुनवाई नहीं की गई। जबकि वो बुधवार की शाम ही घटना की शिकायत लेकर पति के साथ खंदौली थाने गई थी। तब पुलिस ने तहरीर भी लेने से इनकार कर दिया था। उसे सुबह बुलाया गया था।
गुरुवार की सुबह भी वह कई घंटे तक थाने में बैठी रही। सुनवाई नहीं होने पर पति ने एसएसपी को फोन पर घटना की जानकारी दी। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने तहरीर लेकर महिला को मेडिकल मुआयने के लिए भेजा।