फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Brutality with minor Girl brutes did such a thing family members were terrified

UP: नाबालिग बेटी से दरिंदगी...होटल में बारी-बारी से लूटी आबरू, फिर दरिंदों ने की ऐसी हरकत; कांप गए घरवाले

Thu, 14 Aug 2025 03:35 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 14 Aug 2025 03:35 PM IST
सार

आगरा पुलिस आयुक्त के कार्यालय पहुंची एक मां ने नाबालिग बेटी से सामूहित दुष्कर्म करने की शिकायत की। पीड़िता ने बताया कि होटल में दरिंदों ने बारी-बारी से बेटी की आबरू लूटी। पुलिस भी उसकी सुनवाई नहीं कर रही है। 

विज्ञापन
Brutality with minor Girl brutes did such a thing family members were terrified
छात्रा सांकेतिक फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के एत्माद्दाैला क्षेत्र से 8 अगस्त को लापता हुई 17 वर्षीय किशोरी बिजलीघर चाैराहे पर मिल गई। मां ने बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पांच दिन बाद भी पुलिस ने किशोरी के कोर्ट में बयान दर्ज नहीं कराए। इस पर पीड़ित परिवार ने पुलिस आयुक्त से शिकायत की है।
विज्ञापन

एत्माद्दौला निवासी महिला ने बताया कि बेटी को 8 अगस्त की सुबह क्षेत्र का काजू उर्फ धर्मेंद्र अपने दोस्तों के साथ कहीं ले गया। देर शाम तक बेटी घर नहीं आई। उन्होंने एत्माद्दौला थाने में केस दर्ज कराया। धर्मेंद्र उर्फ काजू पर शक जताया था। देर रात ढाई बजे बेटी ने फोन करके बताया कि वह बिजलीघर पर है। इस पर परिवार के लोग पहुंच गए। बेटी बदहवास हालत में मिली। उसको कोई नशा दिया गया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह सोकर उठने पर बताया कि धर्मेंद्र उर्फ काजू व उसके दोस्त ले गए थे। उसे होटल में ले जाकर नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद चाैराहे पर छोड़ गए। मां ने थाने जाकर जानकारी दी। पुलिस ने मेडिकल के लिए भेज दिया। मगर, कोई कार्रवाई नहीं की। केस में सामूहिक दुष्कर्म की धारा भी नहीं बढ़ाई।
विज्ञापन

पीड़ित का आरोप है कि पुलिसकर्मी सिर्फ यही समझाते रहे कि अब केस दर्ज कराने से क्या होगा। मंगलवार को पीड़ित परिवार पुलिस आयुक्त कार्यालय गए। कोर्ट में बेटी के बयान दर्ज कराने के लिए प्रार्थनापत्र दिया है। डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि किशोरी के बयान दर्ज कराए जाएंगे। बयानों में दुष्कर्म की बात सामने आने पर धारा बढ़ा दी जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed