फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Brutality of clerk in police station: No mercy on businessman slapped him eardrum burst

थाने में मुंशी की बर्बरता: व्यापारी पर नहीं आया रहम...थप्पड़ मारे, मुंह पर मारी लातें; फट गया कान का पर्दा

Tue, 22 Jul 2025 08:54 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 22 Jul 2025 08:54 AM IST
सार

आगरा के थाना ट्रांस यमुना में मुंशी ने व्यापारी से बर्बरता की सारी हदों को पार कर दिया। पहले उसके थप्पड़ मारता रहा। इसके बाद उसके मुंह पर लातें मारना शुरू कर दिया। लात मारने से कान का पर्दा फट गया। 
 

विज्ञापन
Brutality of clerk in police station: No mercy on businessman slapped him eardrum burst
agra police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना ट्रांस यमुना का पुलिस उत्पीड़न का एक और मामला सामने आया है। इस पर मुंशी पर आरोप लगे हैं। पुलिस आयुक्त से शिकायत की गई है जिसमें कहा गया है कि मुंशी ने पहले थप्पड़ फिर लात मारी। जूता लगने से कान का पर्दा फट गया।
विज्ञापन


खंदाैली निवासी प्रवीन कुमार ने पुलिस आयुक्त को शिकायती पत्र भेजा है। इसमें कहा कि वह मूलरूप से कालिंदी विहार के रहने वाले हैं। 3 साल से डायलिसिस पर हैं। वृंदावन में मलाई कुल्फी के नाम से फर्म है। तीन कर्मचारियों ने कहासुनी होने पर थाना ट्रांस यमुना में शिकायत की। 10 मई को मुंशी ने उसे बुलाया। थाने पहुंचते ही थप्पड़ मारे। जूता पहने हुए ही चेहरे पर लात मारी। इससे उनके बायें कान का पर्दा फट गया। वह जमीन पर गिर गए।
विज्ञापन


बाद में हवालात में बंद कर दिया। एनकाउंटर की धमकी दी। 3 घंटे बाद हालत बिगड़ने पर छोड़ दिया। उन्होंने अपना इलाज कराया। वह शिकायत करने थाने गए। इस पर उन्हें धमकी दी गई। मुंशी और महिला सिपाही ने पत्नी को भी धक्के देकर भगा दिया। अब न्याय के लिए प्रार्थनापत्र दिया है। एसीपी छत्ता पियूष कांत राय ने बताया कि मामले की शिकायत मिली है। जांच की जा रही है। इसके आधार पर ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed