फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Brothers Dies in Road Accident at Agra Aligarh Highways News in Hindi

आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर भीषण हादसा, कार की टक्कर से सगे भाइयों की मौत

Sun, 10 Nov 2019 04:24 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sun, 10 Nov 2019 04:24 AM IST
विज्ञापन
Brothers Dies in Road Accident at Agra Aligarh Highways News in Hindi
आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर कार की टक्कर का सीसीटीवी फुटेज - फोटो : वीडियो से ली गई तस्वीर
आगरा-अलीगढ़ मार्ग पर खंदौली क्षेत्र के ग्राम नंदलालपुर के समीप कार की टक्कर लगने से स्कूटी सवार दो भाइयों की मौत हो गई। वे अटूस पनवारी गांव के रहने वाले थे। रिश्तेदार के यहां मुड़सान जाते समय हादसे का शिकार हो गए। हादसे से आक्रोशित लोगों ने हाईवे जाम करने की कोशिश की। पुलिस ने समझाकर उन्हें शांत कराया। 
विज्ञापन


अटूस थाना सिकंदरा निवासी सोनवीर सिंह (50) पुत्र चंदन सिंह शनिवार की सुबह अपने छोटे भाई लक्ष्मण सिंह (30) के साथ स्कूटी से रिश्तेदारी में मुड़सान हाथरस जा रहे थे। नंदलालपुर के समीप कार ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी।
विज्ञापन


हादसे में सोनवीर और लक्ष्मण सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। साथ ही हादसे के बाद कार भी पलट गई। हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने हाईवे पर जाम लगाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

Brothers Dies in Road Accident at Agra Aligarh Highways News in Hindi
हादसे के बाद मौके पर जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
सूचना पर थाना प्रभारी विजय कुमार सिंह भी फोर्स के साथ पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझाकर शांत कराया। साथ ही शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे में हुई दोनों भाइयों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।

सोनवीर ने मजदूरी कर तीन बेटों को बनाया फौजी
अटूस के प्रधान मुरारीलाल छौंकर ने बताया की सोनवीर और लक्ष्मण सिंह की माली हालत ठीक नहीं थी। दोनों भाई मजदूरी करते थे। सोनवीर के तीन लड़के हैं। दो लड़कों की शादी हो चुकी है। वहीं एक लडका और दो लड़कियों की अभी शादी नहीं हुई है।

सोनवीर ने मजदूरी कर अपने तीनों बच्चों को पढ़ाया और तीनों लड़के फौज में हैं। बच्चों की नौकरी लगने के बाद भी सोनवीर मजदूरी करता था। वहीं छोटा भाई लक्ष्मण सिंह के दो लड़कियां हैं। बड़ी लडकी दिव्या तीन साल और छोटी भाग्या डेढ़ वर्ष की है। 

सीसीटीवी कैमरे में हादसा दिख रहा है
नंदलालपुर पर स्कूटी सवार भाइयों की हादसे में हुई मौत का पूरा घटनाक्रम पास ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। कैमरे में दिखी तस्वीरों के अनुसार कार की रफ्तार काफी ज्यादा थी। अचानक कार के सामने आने पर स्कूटी सवारों का नियंत्रण खो गया। जिससे कार ने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed