फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Brother who went to deliver Vat Amavasya gift found his sister hanging

खाैफनाक मंजर: वट अमावस्या का उपहार देने पहुंचा भाई, ससुराल में लटकी मिली बहन की लाश; पांच माह पहले हुई थी शादी

Sat, 16 May 2026 09:39 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Sat, 16 May 2026 09:39 PM IST
सार

वट अमावस्या का उपहार देने के लिए भाई सनी, चचेरे भाई विष्णु के साथ खरगपुरा गांव गया था। दोनों ने पुलिस को बताया कि जब घर पर पहुंचे तो गुंजन का शव पंखे पर लटका था, गले में चुनरी का फंदा कसा था। ससुराली घर छोड़ कर भाग गए थे। 

विज्ञापन
Brother who went to deliver Vat Amavasya gift found his sister hanging
मृतका का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के बासौनी के खरगपुरा गांव की गुंजन की शादी को महज 5 महीने हुए हैं, अभी उसके हाथों पर लगी शादी की मेहंदी छूट नहीं पाई थी। शुक्रवार की शाम 5 बजे वट अमावस्या पर शगुन का उपहार देने के लिए खरगपुरा पहुंचे भाई को गुंजन का शव फंदे पर लटका मिला तो उसकी चीख निकल गई। रूह कंपा देने वाला मंजर देख भाई गश खाकर गिर पड़ा। 
विज्ञापन


एक दिसंबर 2025 को बासौनी के खरगपुरा गांव के दिलीप शर्मा की शादी बाह के फरैरा गांव की गुंजन के साथ हुई थी। शुक्रवार की शाम गुंजन को वट अमावस्या का उपहार देने के लिए भाई सनी, चचेरे भाई विष्णु के साथ खरगपुरा गांव गया था। दोनों ने पुलिस को बताया कि जब घर पर पहुंचे तो गुंजन का शव पंखे पर लटका था, गले में चुनरी का फंदा कसा था। ससुराली घर छोड़ कर भाग गए थे। 
विज्ञापन

 

दोनों भाइयों ने शव को उतारा। सूचना पर पहुंची बासौनी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। मृतका के भाई और मायके वालों ने ससुरालियों पर गुंजन को अतिरिक्त दहेज के लिए उत्पीड़न करने एवं हत्या कर शव फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। गुंजन की मौत से मायके वालों में मातमी कोहराम मच गया है। बताया गया है कि गुंजन का पति दिलीप शर्मा सूरत की प्राइवेट कंपनी में सिलाई कड़ाई का काम करता है। एसओ बासौनी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

ये भी पढ़ें-UP: अनीता देवी ने दिखाया ऐसा साहस, एसएसपी ने भी किया सलाम; बदमाशों से लोहा लेते हुए ये वीडियो हुआ था वायरल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed