फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Brother Shoots Sister Dead Over Old Rivalry in Agra

Agra: बहन की गोली मारकर हत्या, भाई ने इस वजह से किया कत्ल; आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

Thu, 05 Feb 2026 10:00 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 05 Feb 2026 10:00 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में भाई ने अपनी बहन को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी भाई फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। 
 

विज्ञापन
Brother Shoots Sister Dead Over Old Rivalry in Agra
इसी घर में हुई घटना - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के थाना शाहगंज क्षेत्र में भाई ने अपनी ही बहन की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी भाई मौके से फरार हो गया। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस के अनुसार पुरानी रंजिश के चलते उसने बहन को मार दिया।
विज्ञापन


नगला पोप, अर्जुन नगर में बुधवार रात को घर में 50 वर्षीय अनीता कुशवाह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप मृतका के भाई रवि पर है। अनीता का पति संजय मजदूरी करता है। परिजनों ने बताया कि रवि कई साल पहले जेल गया था। उसने बहन के पास अपने कुछ रुपए रखे थे। चार साल पहले जेल से छूट कर आया था। बहन ने ही भाई की जमानत कराई थी। वो काफी समय से अपने रुपए मांग रहा था। मगर बहन उसे रुपए वापस नहीं कर पा रही थी।
विज्ञापन


रात में भी वह घर आकर झगड़ा करने लगा। इस दौरान तमंचे से बहन को गोली मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी भाग निकला। पुलिस की चार टीम उसकी तलाश में लगी हुई है। डीसीपी सिटी अली अब्बास में बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर प्राथमिक की दर्ज कर कार्रवाई कीजाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed