फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Brother Of Groom Shot Died In Harsh Firing In Agra Khandoli

आगरा: शादी समारोह में चली गोली, दूल्हे के फुफेरे भाई की मौत

Thu, 01 Jul 2021 09:40 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 01 Jul 2021 09:40 AM IST
सार

गुरुवार तड़के घटना उस वक्त हुई, जब शादी की रस्में हो रही थीं। अचानक गोली चलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने पिस्टल के मालिक आरोपी रिटायर्ड फौजी और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। 

विज्ञापन
Brother Of Groom Shot Died In Harsh Firing In Agra Khandoli
Demo pic

विस्तार

आगरा के खंदौला कस्बे के वृंदावन गार्डन में चल रहे शादी समारोह में गुरुवार तड़के गोली चलने से दूल्हे के फुफेरे भाई की मौत हो गई। गोली उसके के सीने में जा धंसी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पिस्टल के मालिक सेवानिवृत्त फौजी और फायर करने के आरोपी को पिस्टल सहित गिरफ्तार कर लिया। मृतक के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


खंदौली पुलिस ने बताया कि सादाबाद के बघेना निवासी पूरन सिंह की बेटी रेनू की शादी खंदौली के वृंदावन गार्डन में बुधवार को थी। हाथरस के मुरसान निवासी अचल पुत्र विक्रम सिंह बरात लेकर आए थे। बरात में दूल्हे का दोस्त हाथरस निवासी सेवानिवृत्त फौजी ज्ञानेंद्र व तोझिगढ़ निवासी विवेक भी आए थे। 
विज्ञापन


गुरुवार को तड़के करीब 3:30 बजे शादी की रस्मों के बीच विवेक ज्ञानेंद्र व दूल्हे का फुफेरा भाई धर्मेंद्र मैरिज होम के बाहर घूम रहे थे। इसी दौरान विवेक ने ज्ञानेंद्र से उसकी पिस्टल देखने के लिए मांगी। इसी दौरान अचानक फायर हो गया। गोली सामने खड़े दूल्हे के फुफेरे भाई धर्मेंद्र (17) निवासी बरौली बेस, गोवर्धन, मथुरा के सीने में जा लगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जिससे वह लहूलुहान होकर गिर गया। घटना के बाद वहां चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने घायल धर्मेंद्र को इलाज के लिए अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने धर्मेंद्र को मृत घोषित कर दिया। 

पुलिस ने सेवानिवृत्त फौजी ज्ञानेंद्र को पिस्टल सहित और गोली चलाने वाले विवेक को हिरासत में ले लिया। एसओ ने बताया कि धर्मेंद्र के पिता गोविंद सिंह की तहरीर पर विवेक और ज्ञानेंद्र के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है। दोनों को जेल भेज दिया गया 



डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय 95वां स्थापना दिवस: एसएन मेडिकल कॉलेज भी है संबंद्ध, जानिए इतिहास  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed