जिस नाराज भाई को खाना खिलाकर साई बहन, उसी ने ले ली जान, हथौड़े से कुचला सिर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिजन घायल किशोरी को जिला अस्पताल लेकर आए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पिता की तहरीर पर अभियोग दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया है।
घटना कस्बा खैरगढ़ के मोहल्ला माता वाला की है। यहां रहने वाली 15 वर्षीय शिवानी को उसके परिजन गुरुवार रात को जिला अस्पताल लेकर आए। वो खून से लथपथ थी। उसके भाई दुर्गेश ने हथौड़ा से प्रहार कर दिया था।
शिवानी को जिला अस्पताल लाए लेकिन चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। हत्यारोपी भाई दुर्गेश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त हथौड़ा बरामद कर लिया। पिता मुन्नालाल की तहरीर पर बेटा दुर्गेश के खिलाफ हत्या का अभियोग दर्ज करके उसे जेल भेजा है।
पिता का कहना है कि वो इटावा के जसवंतनगर अपने मामा के घर गया था वहां से उनका मोबाइल चुरा लाया। शिवानी ने टोक दिया था। इस बात से दुर्गेश खाना नहीं खा रहा था तो शिवानी ने मनाकर उसे खाना खिलाया। लेकिन उसने ही बहन की जान ले ली।
एसओ खैरगढ़ गंगासरन ने कहा कि दुर्गेश का बहन से मोबाइल को लेकर विवाद था। इसके कारण ही उसने बहन की हत्या की है। भाई दुर्गेश ने एक वर्ष पूर्व अपने बड़े भाई विकास पर भी जानलेवा हमला किया था। पत्थर मारने के कारण उसके चेहरे पर 18 टांके आए थे।