{"_id":"68b9d3942799d8174709bb44","slug":"brother-in-laws-tied-husband-hands-and-legs-and-took-him-in-trunk-of-car-2025-09-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: ससुराल में बहन की पिटाई...भाइयों ने जीजा का किया ऐसा हश्र, इस हाल में कार की डिक्की में मिला; देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: ससुराल में बहन की पिटाई...भाइयों ने जीजा का किया ऐसा हश्र, इस हाल में कार की डिक्की में मिला; देखें वीडियो
Fri, 05 Sep 2025 12:17 AM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Fri, 05 Sep 2025 12:17 AM IST
सार
पति-पत्नी में लड़ाई पर मायके वाले पहुंच गए। पति के हाथ-पैर रस्सी से बांधकर कार की डिक्की में डाल दिया। इसके बाद जाने लगे।। तभी शोर मचाने पर भीड़ जुट गए। कार सवारों को रोक लिया।
विज्ञापन
कार की डिक्की में मिला पति।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा में खंदाैली के गांव खेरिया में पति-पत्नी के बीच हुए विवाद में बृहस्पतिवार को मायके पक्ष के लोग कूद पड़े। आरोप है कि बहन की पिटाई से नाराज भाइयों ने घर पर हमला बोलकर जीजा को पकड़ लिया। उनके हाथ-पैर रस्सी से बांध दिए और मुंह कपड़े से कस दिया। उन्हें कार की डिक्की में बंदकर ले गए। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर पड़ाव चाैराहे पर कार को रोक लिया। वहीं पर दोनों पक्षों के लोगों में मारपीट शुरू हो गई। दो दरोगा और सिपाहियों से भी धक्कामुक्की हुई। पुलिस ने काफी प्रयास के बाद स्थित को काबू किया और दो लोगों को हिरासत में ले लिया। मामले में शाम को तहरीर दी गई।
खंदाैली के गांव खेरिया निवासी हरदेव सिंह किसान हैं। उनकी शादी 25 साल पहले सादाबाद, हाथरस के गांव बिलारा निवासी लक्ष्मी से हुई थी। उनके दो बेटी और एक बेटा है। पुलिस को दी गई शिकायत में उन्होंने बताया कि पत्नी के मायके वाले उनके खेतों पर कब्जा करना चाहते हैं। वे पत्नी को भड़काते रहते हैं। इस वजह से घर में झगड़ा होता है।
बुधवार को भी विवाद हुआ था। बृहस्पतिवार सुबह नाै बजे वह पूजा-पाठ कर रहे थे। तभी साले राजपाल, सत्यपाल और धर्मवीर सहित पांच लोग आ गए। उन्होंने उन्हें पकड़ लिया। विरोध करने पर पीछे से रस्सी से हाथ-पैर बांध दिए। शोर मचाने पर मुंह पर भी कपड़ा लगा दिया और कार में उठाकर ले गए।

हरदेव को कार में ले जाते देखकर ग्रामीण भी जुट गए। किसी ने पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दे दी। उधर, हरदेव के परिवार के लोगों को भी बता दिया। आरोपी हरदेव के साले कार को मुड़ी गांव की तरफ ले जा रहे थे तभी पुलिस ने घेराबंदी कर ली।
हाथरस मार्ग पर पड़ाव गांव के पास स्थित पुलिस बूथ पर कार को रोक लिया। जैसे ही डिक्की को खोलने का प्रयास किया तभी हरदेव पक्ष के लोग भी आ गए। दोनों पक्षों में गाली-गलाैज के बाद मारपीट होने लगी। उस समय पुलिस बूथ पर दो दरोगा और तीन सिपाही तैनात थे।

उन्होंने रोकने का प्रयास किया, लेकिन उनसे भी धक्कामुक्की की गई। पुलिस ने किसी तरह हरदेव को मुक्त कराया गया। दो लोग भी पकड़ लिए गए। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।
पुलिस को साैंपने का था इरादा
हरदेव के साले राजपाल ने बताया कि जीजा आए दिन बहन के साथ मारपीट करते हैं। उन्हें कई बार समझाया। उनसे कहते हैं कि बच्चे बड़े हो गए हैं। अब इस तरह से न करें मगर वो नहीं मान रहे हैं। बुधवार को उन्होंने बहन की पिटाई कर दी। उनके काफी चोट लगी थी। बहन को अस्पताल में भर्ती कराया मगर जीजा उन्हें देखने भी नहीं आए। उनकी हरकत की वजह से बच्चे भी साथ नहीं देते हैं। इस पर उन्हें समझाना चाहते थे। घर आने पर वो झगड़ने लगे। शोर मचा दिया तो वह उन्हें पुलिस के पास ले जा रहे थे।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
कार की डिक्की में किसान को बुरी तरह से बांधकर रखा गया था। पुलिस ने उन्हें बाहर निकाला। कुछ लोगों ने मोबाइल से वीडियो बनाया। किसान के डिक्की में बंधे हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। डीसीपी पश्चिमी जोन अतुल शर्मा ने बताया कि पति-पत्नी के बीच विवाद है। पत्नी पति से अलग रहती है। उनके घर आने पर पति से विवाद हुआ था। मामले में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।