फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Brother-in-law's evil eye on property and daughter-in-law's status

Agra News: संपत्ति और बहू की अस्मत पर भी जेठ की बुरी नजर

Mon, 07 Aug 2023 10:52 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 07 Aug 2023 10:52 PM IST
विज्ञापन
Brother-in-law's evil eye on property and daughter-in-law's status
संपत्ति और बहू की अस्मत पर भी जेठ की बुरी नजर
विज्ञापन

नशे की हालत में की छेड़छाड़, पीड़िता ने दर्ज कराई रिपोर्ट

संवाद न्यूज एजेंसी



मैनपुरी। कस्बा कुरावली की रहने वाली एक महिला पर और उसकी संपत्ति पर जेठ की बुरी नजर है। तीन दिन पहले ही नशे की हालत में उसके साथ छेड़छाड़ की। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।


थाना कुरावली क्षेत्र की एक महिला ने अपने जेठ पर गंभीर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस को बताया कि पति के भाई (जेठ) पूरी संपत्ति का चोरी छिपे बैनामा कराना चाहते हैं। जब वह शादी कर ससुराल में आई है, तभी से जेठ उस पर बुरी नजर बनी हुई है। जब इस बारे में पति ने जेठानी से शिकायत की तो उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई थी। यह सभी लोग पति के हिस्से की जमीन भी हड़पना चाहते हैं। 5 अगस्त की रात नशे की हालत में जेठ कमरे में आया और छेड़छाड़ करने लगा। जब उसने विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़िता ने आरोप लगाया कि संपत्ति की लालच में जेठ, जेठानी और जेठ का साले के साथ मिलकर उन्हें व बच्चों को नुकसान पहुंचा सकता है। पुलिस ने आरोपी जेठ, जेठानी और साले के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed