फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Brother-in-law put a shameful condition in front of widow bhabhi on not marrying in etah up news

UP: निकाह कर ले या फिर..., विधवा भाभी के सामने देवर ने रखी ऐसी शर्त, नहीं मानी तो किया ये हाल

Fri, 28 Jul 2023 09:55 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 28 Jul 2023 09:55 AM IST
सार

पति के मौत के बाद चार बच्चों की मां पर देवर की नीयत बिगड़ गई। पीड़िता ने बताया कि वो अपने बच्चों के साथ खुश है और उनके साथ बचा हुआ जीवन गुजार लेगी, लेकिन देवर उसके साथ निकाह करना चाहता है।
 

विज्ञापन
Brother-in-law put a shameful condition in front of widow bhabhi on not marrying in etah up news
मुस्लिम महिला (सांकेतिक फोटो) - फोटो : Social media

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा जिले के रिजोर थाना क्षेत्र की रहने वाली विधवा अपने देवर की हरकतों से परेशान है। उसने बताया कि तीन माह पहले ही पति की मौत हुई है, लेकिन अब देवर उससे निकाह करने के लिए दबाव बना रहा है। वह चार बच्चों की मां है। जबरन निकाह का विरोध करने पर देवर ने हैवानियत की हदें पार कर दीं। उसे घर में घुसकर पीटा। इतना ही नहीं घर में रखा सामान भी फेंक दिया। 

विज्ञापन

ये है मामला 

गांव पीपल खेडिया निवासी सीमा ने अपने देवर इसरार अहमद, इकरार, अवरार, अफरार और हसन अली के खिलाफ एसएसपी के आदेश पर रिपोर्ट लिखाई है। बताया कि 23 अप्रैल 2023 को पति इरशाद अली की मौत हो चुकी है। इसके बाद से इकरार और इसरार छोटे देवर अवरार के साथ जबरन उसका निकाह कराना चाहते हैं। जबकि वो किसी भी हालत में फिर से निकाह नहीं करना चाहती और अपने चार बच्चों के साथ खुश है।

ये भी पढ़ें - UP: इलाज तो बहाना था..., डॉक्टर ने बिछाया जाल और संग ले गया किशोरी; घरवालों को सता रहा ये डर

विज्ञापन
विज्ञापन

ये लगाया आरोप 

पीड़िता का आरोप है कि निकाह करने से मना करने पर अवरार के ताऊ का लड़का हसन अली और भूरे खां निवासी मोहल्ला काजी कस्बा सकीट सहित सभी मिलकर परेशान करने लगे। इस बात की शिकायत गांव के लोगों से की, जिसके बाद 10 जून की शाम को घर में घुस आए और सरकार की ओर से मिले पीएम आवास में रखा सामान फेंक दिया। 

ये भी पढ़ें - UP: सड़क हादसे में जान जाने के बाद बिखर गया था किसान का परिवार, कोर्ट ने दिया ये आदेश; मिलेगी बड़ी राहत

विज्ञापन

निकाह न करने पर घर छोड़ने की धमकी 

इतना ही नहीं बेटे वारिश अली और उसकी पिटाई की। अब धमकियां दे रहे हैं कि अगर अवरार से निकाह नहीं किया तो घर खाली करके जाना होगा। बच्चों सहित हत्या करने की भी धमकी दी जा रही हैं। थाना प्रभारी रूपेश कुमार वर्मा ने बताया कि महिला की तहरीर एसएसपी के आदेश पर प्राप्त हुई है। रिपोर्ट दर्ज कर आरोपों की जांच कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed