UP: इलाज तो बहाना था..., डॉक्टर ने बिछाया जाल और संग ले गया किशोरी; घरवालों को सता रहा ये डर
किशोरी इलाज के लिए अस्पताल गई थी। उसके बाद वो घर लौटकर नहीं आई। परिवार के लोग तलाश करते हुए अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टर की साजिश के बारे में जानकारी हो सकी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैनपुरी में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां अस्पताल में इलाज के लिए गई किशोरी लापता हो गई। परिवार के लोगों ने जब तलाश की, तो पता चला कि अस्पताल का ही तथाकथित डॉक्टर उसे अपने साथ लेकर चला गया। काफी तलाश के बाद भी जब किशोरी का पता नहीं लगा तो पिता ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। कोतवाली पुलिस तलाश कर रही है।
ये है मामला
मैनपुरी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि 25 जुलाई को उनकी बेटी जानकी हॉस्पीटल के लिए निकली थी। बेटी अस्पताल पहुंच गई, वहां से तथाकथित डॉक्टर जितेंद्र शाक्य निवासी मोहल्ला गाड़ीवान अपने साथ लेकर चला गया। जब बेटी काफी समय बीतने के बाद घर नहीं पहुंची तो पिता ने तलाश शुरू की। लेकिन काफी खोजबीन करने के बाद भी कोई पता नहीं लग सका।
ये भी पढ़ें - UP: सड़क हादसे में जान जाने के बाद बिखर गया था किसान का परिवार, कोर्ट ने दिया ये आदेश; मिलेगी बड़ी राहत
दर्ज कराया मुकदमा
इसके बाद पीड़ित पिता ने कोतवाली पहुंच कर तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी जितेंद्र शाक्य के खिलाफ किशोरी को अगवा कर ले जाने सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि किशोरी और आरोपी की तलाश की जा रही है।