फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Brother-in-law jumped from the roof by firing on brother-in-law

बहन को लेने आए युवक पर बहनोई ने किया फायर

Sun, 31 Jul 2022 11:06 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jul 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Brother-in-law jumped from the roof by firing on brother-in-law
दन्नाहार। थाना क्षेत्र के गांव नगला पुनू निवासी व्यक्ति ने कुछ दिन पूर्व विधवा महिला से शादी की। रविवार को महिला का भाई विदा कराने के लिए आया। किसी बात पर विवाद के बाद बहनोई ने साले पर फायर कर दिया। लोगों ने जब घेरा तो वह दो मंजिल मकान की छत से कूद गया। उसे जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव नगला पुनू निवासी शैलेंद्र कुमार ने कुछ दिन पहले विधवा किरण के साथ दूसरी शादी की है। शनिवार को महिला का भाई सावन की विदा कराने के लिए आया था। रविवार को विदा कराने को लेकर हुए विवाद के बाद शैलेंद्र ने साले नरेंद्र से गाली-गलौज करते हुए फायर कर दिया। हमले में बचने के बाद नरेंद्र व अन्य लोगों ने शैलेंद्र को घेरा तो वह घबरा गया और दो मंजिल मकान की छत से नीचे कूद गया। नीचे गिरने से वह घायल हो गया। ससुरालीजन ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि ससुरालीजन से विवाद के बाद युवक छत से कूद गया। मामले में तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed