{"_id":"6828caccf421b5ff940e596c","slug":"brother-in-law-and-brother-in-law-raped-and-then-murdered-the-teenager-one-of-them-got-shot-in-the-encounter-mainpuri-news-c-25-1-agr1064-766896-2025-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: जीजा-साले ने दुष्कर्म के बाद की थी किशोरी की हत्या, मुठभेड़ में एक को लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: जीजा-साले ने दुष्कर्म के बाद की थी किशोरी की हत्या, मुठभेड़ में एक को लगी गोली
Sat, 17 May 2025 11:13 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sat, 17 May 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी/बेवर। बेवर थाना क्षेत्र के कांसेपुर बंबा के पास बृहस्पतिवार दोपहर पेड़ पर फंदे से लटकी मिली किशोरी की दुष्कर्म के बाद हत्या की गई थी। वारदात को सगे जीजा-साले ने अंजाम दिया था। दोनों आरोपी किशोरी के रिश्तेदार हैं। पुलिस ने शनिवार को मामले का खुलासा कर एक आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। वहीं, दो अन्य आरोपियों को पकड़कर जले भेजा। पुलिस के मुताबिक, आरोपी जीजा-साले ने पहले किशोरी से दुष्कर्म किया और विरोध करने पर हत्या कर दी। हत्या के बाद एक आरोपी ने अपने पिता को बुलाया और उसने बेटे और दामाद को बचाने के लिए किशोरी का शव पेड़ पर लटकाकर मामले को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की। एसपी सिटी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि बेवर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली अनुसूचित जाति की 16 वर्षीय किशोरी 11वीं कक्षा की छात्रा बृहस्पतिवार सुबह सात बजे अपने घर से स्कूल जाने की बात कहकर निकली थी। मगर, वह स्कूल नहीं पहुंची। इसके बाद दोपहर एक बजे के बाद तक घर भी नहीं लौटी। बाद में उसका शव कांसेपुर बंबा के पास पेड़ पर लटका हुआ मिला। पुलिस ने उसी दिन शाम को शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। शुक्रवार को डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। इसमें खुलासा हुआ कि किशोरी की रस्सी नुमा किसी वस्तु से गला घोंटकर हत्या की गई है। हत्या से पूर्व उसके साथ दुष्कर्म भी हुआ है।
विज्ञापन