फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Brother-in-law and brother-in-law accused of molestation and attempted rape

Agra News: जेठ व ननदोई पर छेड़खानी व दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

Thu, 23 May 2024 12:18 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 23 May 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
Brother-in-law and brother-in-law accused of molestation and attempted rape
कासगंज। अमांपुर क्षेत्र की एक महिला की शादी एटा क्षेत्र के एक गांव में हुई है। महिला का आरोप है कि दहेज को लेकर उसके जेठ व ननदोई ने उसके साथ छेड़खानी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किए। उसने पति पर अनैतिक कार्य करने का भी आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर एसपी ने रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश जारी किया। इस पर पति सहित छह ससुरालीजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

महिला की शादी 3 मई 2023 को कोतवाली देहात एटा क्षेत्र के युवक के साथ हुई थी। दहेज में कार न मिलने पर उसका ससुरालीजन उत्पीड़न करने लगे। उसका आरोप है कि उसके जेठ ने मारपीट कर छेड़खानी की। वह अपने पति के साथ आगरा चली गई। जहां उसके ननदोई ने उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। मामले की शिकायत पति से की। पति ने भी उसके साथ अनैतिक कार्य किया। जिससे उसकी स्थिति गंभीर हो गई। उसने मायके में फोन कर भाई को बुलाया, जहां से वह मायके आ गए। यहां उसने एसपी से शिकायत कर पति, सास, ससुर, जेठ, जेठानी और ननदोई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed