फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Brother died before Bhai Dooj sister came from Surat found dead body hugged him and started crying

UP: भैया दूज से पहले भाई की मौत, सूरत से आई बहन को मिली लाश...लिपटकर बिलख पड़ी; रोते-रोते हो गई बेसुध

Mon, 04 Nov 2024 01:46 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 04 Nov 2024 01:46 PM IST
सार

मैनपुरी के यदुवंश नगर में गोली मारकर रवि शर्मा की हत्या कर दी गई। उसकी बहन सूरत से भाई का तिलक करने के लिए आ रही थी। वो जब घर पहुंची तो भाई की लाश को देखकर बेसुध हो गई। 
 

विज्ञापन
Brother died before Bhai Dooj sister came from Surat found dead body hugged him and started crying
विलाप करती बहन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी के यदुवंश नगर निवासी रवि शर्मा की बहन सूरत में ब्याही हैं। रविवार को वह भाई को तिलक करने के लिए रवाना हुईं थीं लेकिन उनके घर आने से पहले ही मौत ने दस्तक दे दी। भाई की हत्या की खबर सुनकर बहन बेहाल हो गई। त्योहार के दिन मृत के घर में चीख पुकार सुनाई दी।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले रवि शर्मा का भरा पूरा परिवार है। उनके तीन बेटे हैं। दो बेटे बाहर रह कर नौकरी कर रहे हैं। वहीं एक बेटा अभी पढ़ाई कर रहा है। उनकी एक बहन सूरत में रहती हैं। इस बार भाई दूज पर बहन रवि को तिलक करने के लिए सूरत से घर आ रही थीं। रवि भी बहन के आने की खबर सुनकर बेहद खुश थे। लेकिन उन्हें क्या पता था कि बहन के आने से पहले ही उनकी मौत दस्तक देगी। सुबह भतीजे कृष्णा से हुए विवाद के बाद जब वह बीच बचाव करने गए तो पूर्व सैनिक ने राइफल से गोली मार कर हत्या कर दी। भाई की मौत की खबर जब बहन को मिली तो वह बेहाल हो गईं। परिजन ने किसी तरह से उन्हें संभाला। रवि की मौत के बाद त्योहार की खुशियों वाले घर में चीख पुकार मची है। पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। सभी लोग आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: भाई दूज पर हांफ गया यमुना एक्सप्रेस-वे, दो किमी लंबा लगा जाम...चार घंटे तक फंसे रहे वाहन
विज्ञापन
विज्ञापन



पूर्व सैनिक की पत्नी पर उकसाने का आरोप
यदुवंश नगर में कार हटाने को लेकर हुए विवाद के बाद आरोपी लव यादव कृष्णा को पीट रहा था। इस बीच पूर्व सैनिक पिता भी वहां आ गए। तभी लव की मां राइफल लेकर बाहर आईं। आरोप है कि गोली मारने के लिए उकसाया था। एसपी विनोद कुमार ने भी बताया कि हत्याकांड में पिता-पुत्र व पूर्व सैनिक की पत्नी की भूमिका भी है। पुलिस सभी तथ्यों की गहनता से जांच कर कार्रवाई करेगी।

सपा जिलाध्यक्ष और पूर्व विधायक पहुंचे पोस्टमार्टम हाउस
यदुवंश नगर निवासी चक्की संचालक की गोली मारकर हत्या की घटना के बाद सपा के जिलाध्यक्ष आलोक शाक्य और पूर्व सदर विधायक राजकुमार यादव उर्फ राजू पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। मृतक के परिजन से घटना के बारे में जानकारी लेने के साथ ही सांत्वना दी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed