{"_id":"61ae686746fb29773b58ef02","slug":"brother-and-sister-died-in-bhind-dumper-collision-agra-news-agr5170318143","type":"story","status":"publish","title_hn":"भिंड ने डंपर की टक्कर से भाई-बहन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिंड ने डंपर की टक्कर से भाई-बहन की मौत
विज्ञापन
बाह (आगरा)। भिंड के फूफ में रविवार की शाम हुए सड़क हादसे में जैतपुर के बिट्ठौना गांव के आफताब हुसैन के दो बच्चे आलीशान (6) और अक्शा बानो (3) की मौत हो गई। दोनों बच्चे माता-पिता के साथ बाइक पर बैठकर ननिहाल जा रहे थे, तभी रास्ते में डंपर की टक्कर लग गई। हादसे में आफताब और उसकी पत्नी भी घायल हो गई।
परिवारीजनों के मुताबिक आफताब पत्नी और बच्चों के साथ ससुराल में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बाइक से निकले थे। रास्ते में भिंड के फूफ के समीप उनकी बाइक में डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में बेटा आलीशान और बेटी अक्शा बानो की मौत हो गई। जबकि आफताब और पत्नी हाजरा खातून घायल हो गईं।
पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया। वहीं घायल आफताब और हाजरा खातून बच्चों का शव देखकर अचेत हो गईं। बिलखते हुए बस यही कहती रही कि आंखों के सामने ही उसकी गोद सूनी हो गई। इधर, हादसे में बिट्ठौन गांव में भी मातम पसर गया।