फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   brother and sister committed theft of millions of rupees at home of their acquaintances

Agra News: घर आने वाले भाई-बहन ने पार कर दिए लाखों के गहने, सीसीटीवी फुटेज देखकर दंग रह गए परिचित

Thu, 22 Jan 2026 10:13 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Thu, 22 Jan 2026 10:13 PM IST
सार

आगरा में भाई-बहनों ने घर से लाखों रुपये की चोरी को अंजाम दिया। घर से सामान गायब होने पर परिचित को शक हुआ। इस पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए तो पूरा मामला खुल गया। पीड़ित ने एफआईआर दर्ज कराई है।

विज्ञापन
brother and sister committed theft of millions of rupees at home of their acquaintances
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में भाई-बहन ने परिचित के घर से लाखों रुपये के गहने चोरी कर लिए। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि सीसीटीवी फुटेज में कैद होने पर जुर्म स्वीकार कर आधे गहने लौटाए। 40 लाख रुपये बाद में देने का वादा कर गारंटी के तौर पर चेक दिया। बाद में मुकर गए। पुलिस आयुक्त के आदेश पर कमला नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


कमला नगर प्रोफेसर कॉलोनी निवासी पारूल गुप्ता ने पुलिस आयुक्त से शिकायत की। आरोप लगाया कि उनके बड़े बेटे स्पर्श गुप्ता के पूर्व मित्र दिवंगत गौरव शर्मा की मां नीलम का पिछले 8 वर्षों से घर आना-जाना है। उनके आने के बाद से घर से रुपये और गहने चोरी होने लगे। पता करने के लिए उन्होंने सीसीटीवी कैमरे लगवाए।
विज्ञापन


फुटेज से पता चला कि नीलम अपने भाई के साथ चोरी करती हैं। उसे बुलाकर फुटेज दिखाया तो उसने चोरी करना स्वीकार किया। नीलम शर्मा ने सोने का एक कड़ा, 2 कान के टॉप्स, दो अंगूठी, एक चेन और 25 हजार रुपये लौटा दिए। कहा कि बाकी गहने बेच दिए, जिसके बदले 40 लाख रुपये देने को वह तैयार है। नीलम और उसके भाई नरेंद्र ने जुर्म कबूल करते हुए 27 अगस्त 2025 को 40 लाख रुपये के भुगतान के लिए गारंटी के तौर पर 6 चेक दिए थे। इसके बाद उन्होंने बात करना बंद कर दिया। संपर्क करने पर गाली-गलौज करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed