फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Brother also brighten dooj gift business

भैया दूज पर भी चमका गिफ्ट का कारोबार 

Tue, 01 Nov 2016 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 01 Nov 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
Brother also brighten dooj gift business
मोबाइल, लैपटॉप मार्केट चमका, 15 हजार रुपये तक के मोबाइल ज्यादा बिके
दीपोत्सव पर गिफ्ट कारोबार की चमक भैया दूज पर और बढ़ गई। खासकर मोबाइल और कंप्यूटर मार्केट में भैया दूज से चांदी हो गई। भाई की लंबी उम्र की कामना करने वाली बहनों में किसी को 4जी फोन की चाहत रही तो किसी को लैपटॉप की। 15 हजार रुपये तक की रेंज वाले 4जी फोन की मांग भैया दूज पर ज्यादा रही।
विज्ञापन

भैया दूज के दिन मोबाइल मार्केट खूब चमका। संजय प्लेस स्थित मोबाइल शोरूम संचालक लोकेंद्र अग्रवाल के मुताबिक, 15 हजार रुपये तक की रेंज वाले 4जी मोबाइल हैंडसेट की मांग ज्यादा रही। 4जी के नए मोबाइल लांच होने से भैया दूज पर मार्केट अच्छा रहा। हालांकि कई ने मोबाइल फाइनेंस कंपनियों से फाइनेंस भी कराए। कैश की तुलना में क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड से भी खरीदारी काफी रही। मोबाइल की तरह ही नए जनरेशन वाले लैपटॉप भी भैया दौज पर बहनों को गिफ्ट किए गए।
विज्ञापन

छोटे बच्चों को घड़ी और ड्रेस
एमजी रोड, संजय प्लेस, पुराने शहर, सदर बाजार के घड़ी शोरूम्स पर स्पोर्टी लुक वाली कलाई घड़ियां काफी ज्यादा खरीदी गईं। बड़ी बहनों ने जहां गोल्डन व प्लेटिनम पॉलिश की यूनिक स्टाइल कलाई घड़ी पसंद कीं, वहीं छोटी बहनों या किशोरियों को स्पोर्टी लुक वाली घड़ी ही पसंद आई। तीन हजार रुपये तक की रेंज वाली कलाई घड़ी की बिक्री ज्यादा हुई। भाइयों ने छोटी बहनों को भैया दूज पर देने के लिए गिफ्ट पैक का सहारा लिया। चॉकलेट, कोल्ड ड्रिंक के गिफ्ट पैक के साथ वेडिंग ड्रेस ज्यादा चले। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed