फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Brokers' caucus at the centers... Farmers wandering to get their millet weighed

Agra News: केंद्रों पर दलालों का कॉकस... बाजरा तुलवाने को भटक रहे किसान

Sun, 07 Dec 2025 02:11 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 07 Dec 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
Brokers' caucus at the centers... Farmers wandering to get their millet weighed
गहर्रा खुर्द बाजारा केंद्र पर उल्टे सीधे खड़े ट्रैक्टर।
आगरा। बाजरा खरीद केंद्रों पर ठंड में किसान ठिठुर रहे हैं। चार-चार दिन से अनाज लदे ट्रैक्टर खड़े हैं। किसानों का बाजरा नहीं तुल रहा। दलालों का कॉकस हावी है। बाजार में 2000 रुपये प्रति क्विंटल का भाव है जबकि केंद्रों पर 2775 रुपये मिल रहे हैं। ऐसे में बड़े पैमाने पर व्यापारी और दलाल कुछ किसानों को भ्रमित कर बाजार का बाजरा भी खरीद केंद्रों पर बिकवा रहे हैं। शनिवार को खरीद केंद्रों की पड़ताल में किसान भटकते मिले। बाजरा खरीद केंद्रों पर मनमानी की शिकायतें की जा रही हैं।
विज्ञापन


समय: दोपहर 12: 40 बजे। स्थान: बाजरा खरीद केंद्र जरार
केंद्र प्रभारी बीमार है। बाजरा खरीद ठप पड़ी है। केंद्र के बाहर बाजरा की बोरियों से लदे ट्रैक्टर व ट्रॉलियां 4 दिन से खड़े हैं। बोरियों में मवेशी मुंह मार रहे हैं। नरहौली से आए किसान भूपेन्द्र ने बताया कि 44 क्विंटल बाजरा लेकर आए थे, तौल नहीं हो पाई। बेसंगपुरा से आए लोकेन्द्र सिंह ने बताया कि 80 क्विंटल बाजरा चार दिन से नहीं तौला गया।
विज्ञापन

समय: दोपहर 1:15 बजे। स्थान: बाजरा खरीद केंद्र बाह
किसान अपना बाजरा लेकर तुलवाने के लिए इंतजार में खड़े हुए हैं। दलालों के इशारे पर तत्काल तौल दिया गया। जैतपुर केंद्र पर भी यही हाल है। यहां केंद्र प्रभारी रीता का कुछ दिन पहले वीडियो वायरल हुआ था जिसकी जांच चल रही है। किसानों ने कहा कि हमारी कोई सुनवाई भी नहीं हो रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

समय: दोपहर 1:38 बजे। स्थान: अनाज मंडी, फतेहपुर सीकरी
यहां दो सरकारी खरीद केंद्र हैं। इनके बाहर किसानों की भीड़ है। गाड़ियों में बाजरा लदा है। तौल के लिए एक कांटा है। नगला दधी के गीतम के पास 32 क्विंटल और उनके चेचेरे भाई पुरुषोत्तम के पास 33 क्विंटल बाजरा है। दोनों भाइयों ने बताया कि एक महीने पहले रजिस्ट्रेशन कराया था। टोकन मिल गया, तौल के लिए कई दिनों से चक्कर काट रहे हैं।

समय: दोपहर 2:10 बजे। स्थान: बाजरा खरीद केंद्र खेरागढ़
केंद्र पर किसानों की लाइन है। सुबह से आए किसान बाजरा लेकर खड़े हुए हैं। तुलाई का नंबर नहीं आ रहा। किसान रामबरन सिंह ने बताया कि कई दिनों से चक्कर लगाने के बाद भी बाजरा नहीं तौला गया। बाजार का बाजरा केंद्र पर व्यापारी किसानों के वेश में आकर महंगे दाम पर बेच रहे हैं। इस खेल में केंद्र प्रभारी, दलाल और व्यापारी शामिल हैं।


गोपनीय टीम से कराएंगे जांच
- बाजरा खरीद केंद्रों पर अनियमितताओं की शिकायतें मिल रही हैं। किसानों के खसरा-खतौनी की जांच के लिए राजस्व टीम लगाई है। गोपनीय टीम से भी जांच कराई जाएंगी। गड़बड़ी मिलने पर एफआईआर दर्ज कराएंगे। - अरविंद बंगारी, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed