फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Broken water pipeline during excavation in agra

आगरा: खोदाई के दौरान टूटी पाइपलाइन, आवास विकास कालोनी में सुबह नहीं आएगा पानी

Fri, 20 Nov 2020 12:05 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 20 Nov 2020 12:05 AM IST
विज्ञापन
Broken water pipeline during excavation in agra
पाइप लाइन टूटने से सड़क पर बहा पानी - फोटो : अमर उजाला

आगरा में सीवर लाइन बिछाने के लिए की जा रही खोदाई में जल निगम ने पानी की आठ इंच की पाइप लाइन तोड़ दी। गुरुवार शाम सात बजे सेक्टर 1 में पानी की पाइप लाइन टूट जाने के कारण आवास विकास कालोनी क्षेत्र के एक लाख से ज्यादा लोगों को शाम को आधा पानी मिल पाया। आज सुबह भी जलापूर्ति नहीं हो पाएगी। पाइप लाइन टूटने के कारण जलापूर्ति ठप हो गई है।

विज्ञापन


आवास विकास कालोनी में 20 दिन के अंदर फिर से पेयजल संकट गहरा गया। गुरुवार शाम सात बजे जल निगम द्वारा सेक्टर-1 में सीवर लाइन बिछाने के काम के दौरान खोदाई में लापरवाही बरती गई, जिससे पानी की आठ इंच पाइप लाइन फट गई। सिकंदरा वाटरवर्क्स से आवास विकास कालोनी के भूमिगत जलाशय भरने के लिए 8 इंच की लाइन आई है, जिसके फट जाने से जलापूर्ति बंद करा दी गई। 
विज्ञापन



हजारों लीटर गंगाजल हुआ बर्बाद

पानी की पाइपलाइन टूटते ही सड़क पर पानी फैलने लगा। शिकायत पर सप्लाई बंद कराई गई, लेकिन तब तक हजारों लीटर गंगाजल सड़क पर बर्बाद हो चुका था। आवास विकास कालोनी को शाम 5:30 बजे से पानी की आपूर्ति शुरू होती है। तब तक आधा पानी मिल चुका था। ऐसे में लोगों की परेशानी शुक्रवार सुबह बढ़ेगी, जब पाइप लाइन टूटने से जलापूर्ति नहीं हो पाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आवास विकास कालोनी की पार्षद सुषमा जैन ने बताया कि जल निगम खोदाई में लगातार लापरवाही बरत रहा है। आवास विकास में यह चौथा मामला है, जब लापरवाही से खोदाई में पानी की लाइन फटी है। इस समय पानी की जरूरत है, लेकिन लापरवाह ठेकेदार परेशानी खड़ी कर रहे हैं। 

सेक्टर-1 निवासी रजनीश त्रिपाठी ने कहा कि शाम को सात बजे मशीन से खोदाई के दौरान पानी की लाइन फट गई। गनीमत थी कि शाम को पानी आते ही हमने सबसे पहले टंकी भर ली, अन्यथा परेशानी हो जाती। सप्लाई पूरी होने से पहले ही 7 बजे लाइन टूटने से जलापूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed