{"_id":"678c8d14fc2e925cc70cb438","slug":"broken-footpath-of-service-roads-on-the-highway-fear-haunts-in-fog-2025-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: हाईवे पर सर्विस रोड के टूटे पड़े फुटपाथ, इनसे गुजरना नहीं आसान; कोहरे में सताता है ये डर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: हाईवे पर सर्विस रोड के टूटे पड़े फुटपाथ, इनसे गुजरना नहीं आसान; कोहरे में सताता है ये डर
Sun, 19 Jan 2025 10:57 AM IST
अरुन पाराशर
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Sun, 19 Jan 2025 10:57 AM IST
सार
सर्विस रोड पर फुटपाथ टूटा है। इसकी मरम्मत नहीं कराई गई है। दक्षिणांचल से आईएसबीटी तक फुटपाथ के नीचे बने सीवर के मैनहोल खुले हैं।
विज्ञापन
टूटे पड़े फुटपाथ।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा में हाईवे के फुटपाथ पर चलना जोखिम भरा हो गया है। ये कई जगह उखड़े और टूटे हैं। इनके मैनहोल खुले हैं, इनको ढका नहीं गया है। इन्हें ठीक कराने में नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारी सुधि नहीं ले रहे हैं। इससे हमेशा हादसे का खतरा बना रहता है।
गुरुद्वारा के सामने सर्विस रोड पर फुटपाथ टूटा है। इसकी मरम्मत नहीं कराई गई है। दक्षिणांचल से आईएसबीटी तक फुटपाथ के नीचे बने सीवर के मैनहोल खुले हैं। कई दिनों से ऐसा ही हाल है। रात और कोहरे में हादसे का खतरा बढ़ जाता है।
एनएचएआई के घटना प्रबंधक आवेश खान का कहना है कि टीम भेजकर जर्जर फुटपाथ का सर्वे कराने के लिए कहा है। इनकी मरम्मत कराई जाएगी। मैनहोल के ढक्कन बंद करने के लिए भी निर्देशित कर दिया है।
विज्ञापन
बना रहता है हादसे का खतरा
दयालबाग निवासी अवनीत सिंह का कहना है कि कई लोग सुबह टहलने के लिए फुटपाथ से गुजरते हैं। मैनहोल खुले होने से हादसे का खतरा रहता है। इनको जल्द ठीक करवाया जाए।
गुजरना आसान नहीं
केंद्रीय हिंदी संस्थान रोड निवासी चंद्रवीर फौजदार का कहना है कि सर्विस रोड के फुटपाथ की हालत खराब है। टूटे हुए हैं तो कहीं निर्माण ही अधूरा छोड़ दिया है। इससे फुटपाथ से गुजरना आसान नहीं है।