फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Brithala is associated with the childhood pastimes of Shri Krishna.

Agra News: श्रीकृष्ण ने की थी बाल लीलाओं से जुड़ा है बृथला

Fri, 04 Sep 2026 01:27 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Brithala is associated with the childhood pastimes of Shri Krishna.
इरादतनगर। सैंया ब्लॉक के चालीसी क्षेत्र में स्थित बृथला गांव भगवान श्रीकृष्ण की बाललीलाओं से जुड़ा है। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर यहां दो दिवसीय मेले का आयोजन होता है। इस दौरान आगरा सहित आसपास के क्षेत्रों और दूर-दराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालु बृथला कुंड में स्नान करने और मंदिर में दर्शन-पूजन करने पहुंचते हैं।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के अनुसार बृथला कुंड में स्नान करने की प्राचीन परंपरा चली आ रही है। जन्माष्टमी पर बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंचते हैं और कुंड में स्नान कर भगवान श्रीकृष्ण से सुख-स्वास्थ्य की कामना करते हैं। लीलाविलास मंदिर के महंत बाबा महंत राज गिरि के अनुसार इस स्थान का संबंध सतयुग की पौराणिक कथा से बताया जाता है। मान्यता है कि उस समय वृतासुर नामक राक्षस ने देवताओं के राजा इंद्र के सिंहासन पर कब्जा कर लिया था। राक्षस के अत्याचार से परेशान देवताओं ने महर्षि दधीचि से सहायता मांगी।
विज्ञापन


देवताओं की रक्षा के लिए महर्षि दधीचि ने अपनी अस्थियों का दान किया। उन्हीं अस्थियों से वज्र बनाया गया, जिसके माध्यम से इंद्र ने वृतासुर का वध किया। लेकिन राक्षस के वध के बाद इंद्र पर ब्रह्म हत्या का पाप लग गया। इस पाप से मुक्ति पाने के लिए उन्होंने बृथला में आकर सात कुंडीय हवन यज्ञ किया। इसी के बाद यह स्थान बृथला कुंड के नाम से प्रसिद्ध होने की मान्यता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव के ब्रजमोहन शास्त्री और राकेश त्यागी बताते हैं कि बृथला कुंड का नाम लीला विलास भी है। मान्यता है कि द्वापर युग में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के बाद जब वे मथुरा और वृंदावन में अपनी बाल लीलाएं कर रहे थे, तब वे गुप्त रूप से यहां भी आए थे। इसी कारण इस स्थान का संबंध भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं से भी जोड़ा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed