फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bride's actions shocked everyone groom returned without Marriage

दुल्हन की हरकत ने चौंका दिया: जयमाला पड़ी, सात फेरे हुए...फिर मचा ऐसा बवाल, बुलानी पड़ी पुलिस और टूट गई शादी

Mon, 26 May 2025 08:15 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 26 May 2025 08:15 AM IST
सार

दुल्हन की हरकत ने सभी को चौंका दिया। जयमाला के बाद दुल्हन ने जब वर पक्ष द्वारा लाए गए जेवर देखे, तो वो नाराज हो गई। मामला इस कदर बढ़ गया कि पुलिस तक बुलानी पड़ गई। फिर दोनों पक्षों को थाने  ले जाया गया, यहां भी शादी पर बात नहीं बन सकी। 
 

विज्ञापन
bride's actions shocked everyone groom returned without Marriage
बराती, दुल्हन (सांकेतिक फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के एत्माद्दौला क्षेत्र स्थित मोती महल में शनिवार को दुल्हन पर चढ़ाए जेवरात के बारे में वर-वधू पक्ष में विवाद हो गया। पुलिस दोनों पक्षों को लेकर थाने आई। यहां दोनों पक्षों ने एक-दूसरे का सामान वापस किया। इससे चंद घंटों में ही सात जन्मों का बंधन टूट गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: ताज को उड़ाने की धमकी...सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट, तीन घंटे चला तलाशी अभियान; पेन भी नहीं ले जा सके पर्यटक
विज्ञापन




 

सात फेरों के बाद टूट गई शादी
मोती महल के युवक की सगाई 22 मई को हरदोई की युवती के साथ हुई थी। युवती आगरा में ही सुशील नगर में अपने मौसा के घर रहती है। शनिवार की रात बरात आई थी। सात फेरे हो गए। इस दरम्यान वर पक्ष ने दुल्हन को सोने के जेवरात चढ़ाए, जो फेरों के बाद उतारने को कहा गया। वधू पक्ष ने जेवर उतरवाने से मना कर दिया।

ये भी पढ़ें -  UP: सहेली ने दिया दगा...हिस्ट्रीशीटर ने लूटी आबरू, मन नहीं भरा तो साथियों से कराया ऐसा काम; कांप गए परिजन


 

इस बात पर नाराज हुई दुल्हन
इस पर दूल्हे के पिता ने कहा कि जेवरात मांगकर लाए थे। दुल्हन को दूसरे जेवर घर आने पर पहनाए जाएंगे। इस पर बिचौलिया से विवाद और मारपीट हो गई। दुल्हन पक्ष ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस दूल्हा, बिचौलिया और दुल्हन पक्ष के लोगों को थाने लेकर आ गई। थाने में भी कई घंटे तक पंचायत चली। थाना प्रभारी का कहना है कि वर-वधू पक्ष में विवाद हुआ था। बाद में समझौता हो गया।

ये भी पढ़ें -  Agra: किडनी रोगियों को बड़ी राहत...एसएन मेडिकल काॅलेज में हेपेटाइटिस-एचआईवी मरीजों की भी हो सकेगी डायलिसिस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed