{"_id":"6831f850a427f2e04b0674e8","slug":"criminal-along-with-his-companions-harassed-teenager-2025-05-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: सहेली ने दिया धोखा...हिस्ट्रीशीटर ने लूटी आबरू, मन नहीं भरा तो साथियों से कराया ऐसा काम; कांप गए परिजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: सहेली ने दिया धोखा...हिस्ट्रीशीटर ने लूटी आबरू, मन नहीं भरा तो साथियों से कराया ऐसा काम; कांप गए परिजन
Sun, 25 May 2025 09:06 AM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: अरुन पाराशर
Updated Sun, 25 May 2025 09:06 AM IST
सार
न्याय के लिए दो महीने तक पीड़िता पुलिस थाने के चक्कर लगाती रही, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। अब मामले में एसएसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फिरोजाबाद में थाना उत्तर क्षेत्र में किशोरी को उसकी सहेली कार से उत्तर थाने के हिस्ट्रीशीटर के घर जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने के लिए ले गई। जहां हिस्ट्रीशीटर ने किशोरी को बीयर पिलाकर अपने साथियों संग उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। शुक्रवार को एसएसपी सौरभ दीक्षित के आदेश के बाद इस मामले में हिस्ट्रीशीटर समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
Trending Videos
थाना उत्तर क्षेत्र की रहने वाली एक किशोरी ने बताया कि करीब दो महीने पहले उसकी सहेली उसे एक जन्मदिन पार्टी में शामिल होने की बात कहकर अपने साथ कार से उत्तर थाना क्षेत्र के भगवान नगर निवासी नकुल यादव के घर ले गईं। कार में सहेली की दो दोस्त और भी थीं।
ये भी पढ़ें-UP: फर्श पर बाबा साहब व महात्मा बुद्ध की तस्वीरें...हाॅस्पिटल के कर्मचारी ने रची साजिश, इस बात से था नाराज
ये भी पढ़ें-UP: फर्श पर बाबा साहब व महात्मा बुद्ध की तस्वीरें...हाॅस्पिटल के कर्मचारी ने रची साजिश, इस बात से था नाराज
विज्ञापन
विज्ञापन
नकुल यादव इस थाने का बड़ा हिस्ट्रीशीटर भी है। उसके घर पर कई अन्य युवकों को देखकर पीड़िता ने एतराज जताया तो सहेली ने भाई और उसके दोस्त बताकर उसे शांत कर दिया। इसके बाद नकुल ने पीड़िता को जबरन बीयर का सेवन करा दिया। इसके बाद कमरे में ले गया। जहां उसके साथी गौतम, निर्मल, आकाश, गौरव उर्फ गुट्टा भी आ गए। पांचों युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। किशोरी ने किसी तरह हिम्मत करके यह बात अपने परिजन को बताई थी।
किशोरी का वीडियो भी बनाया
आरोपी ने किशोरी का वीडियो भी बनाया था। ब्लैकमेल कर हिस्ट्रीशीटर किशोरी को जिस्मफरोशी के व्यवसाय में उतरने के लिए मजबूर कर रहा था।
आरोपी ने किशोरी का वीडियो भी बनाया था। ब्लैकमेल कर हिस्ट्रीशीटर किशोरी को जिस्मफरोशी के व्यवसाय में उतरने के लिए मजबूर कर रहा था।
