फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bride relative shot dead in wedding ceremony in agra

बाइक टकराने पर शादी समारोह में बवाल, दुल्हन के जीजा की गोली मारकर हत्या, चार घायल

Wed, 12 Feb 2020 12:47 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 12 Feb 2020 12:47 AM IST
विज्ञापन
Bride relative shot dead in wedding ceremony in agra
घटना में घायल लोग - फोटो : अमर उजाला
आगरा के एत्माद्दौला क्षेत्र की जसवंत नगर कॉलोनी में सोमवार की रात शादी वाले दो घरों के लोगों में टकराव के बाद बवाल हो गया। विवाद टेंट में बराती से बाइक टकराने पर हुआ। कुछ ही देर में मारपीट के बाद एक पक्ष के लोगों फायरिंग कर दी। 
विज्ञापन


इसमें गोली लगने से दुल्हन का जीजा घायल हो गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। चार अन्य सिर में चोट लगने से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में पांच नामजद और दस अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


जसवंत नगर कालोनी निवासी रामनिवास शर्मा की बेटी मीनू की बरात सोमवार रात को आगरा कैंट क्षेत्र से आई थी। रामनिवास की मौत हो चुकी है। शादी उनके भाई जेपी शर्मा कर रहे थे। घर के बाहर टेंट लगाकर खाना-पीना कराया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मामूली से बात पर बहा खून

कॉलोनी में ही रामनिवास के घर से 200 मीटर की दूरी पर जयवीर के भाई महावीर की बेटी पूजा की शादी थी। शादी का कार्यक्रम शाहदरा स्थित केला देवी मैरिज होम में चल रहा था। परिजन मैरिज होम से घर आ और जा रहे थे। मगर, टेंट लगा होने से रास्ता अवरुद्ध हो रहा था।

रात तकरीबन डेढ़ बजे मीनू का जयमाला का कार्यक्रम चल रहा था। तभी महावीर का बेटा प्रदीप और एक अन्य बाइक पर घर से आटा लेकर मैरिज होम जा रहे थे। टेंट में रामनिवास के घर आए बराती से उनकी बाइक टकरा गई। 

इस पर बरातियों ने दोनों की पिटाई कर दी। प्रदीप ने घरवालों को फोन कर दिया। कुछ ही देर में बड़ी संख्या में लोग आ गए। दोनों परिवार के लोगों में मारपीट होने लगी। आरोप है कि महावीर पक्ष के लोग लाठी-डंडे और तमंचे लेकर आ गए।

धीरज के पेट में लगी गोली

उन्होंने आते ही फायरिंग कर दी। गोली मीनू के जीजा खंदौली के नगला नीम निवासी धीरज के पेट में लगी और वो गिर पड़े। इस पर हमलावर भाग गए। सूचना पर थाना की फोर्स पहुंच गई। घटनास्थल पर एसएसपी बबलू कुमार भी पहुंचे। 

धीरज को दिल्ली गेट स्थित अस्पताल में भर्ती कराया। मंगलवार शाम तकरीबन चार बजे उसकी मौत हो गई। थाना एत्माद्दौला के प्रभारी निरीक्षक उदयवीर मलिक ने बताया कि  तहरीर के आधार पर पांच नामजद और दस अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed