{"_id":"5957d76d4f1c1b59448b4945","slug":"bride-refused-to-marry-in-firozabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादीशुदा थे दूल्हे राजा, पोल खुली तो बज गया 'बैंड बाजा' ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादीशुदा थे दूल्हे राजा, पोल खुली तो बज गया 'बैंड बाजा'
ब्यूरो/अमर उजाला फिरोजाबाद
Updated Sat, 01 Jul 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन
डेमो इमेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद में बारौठी की रस्म से पूर्व दूल्हे की पहली शादी की जानकारी होने पर दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया। इसे लेकर बारातियों और घरातियों में हड़कंप मच गया। दोनों पक्ष थाने पहुंचे। यहां पुलिस की मौजूदगी में पंचायत भी हुई। लेकिन बात नहीं बनी और बारात बिना दुल्हन के लौट गई।
फिरोजाबाद दक्षिण कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवती की शादी मथुरा के बल्देव थाना क्षेत्र के युवक के साथ तय हुई थी। बारात पहुंचने पर युवती के परिवारीजनों ने लोगों का स्वागत किया। बारात चढ़ाने की तैयारी होने लगी। इसी दौरान ब्यूटी पार्लर पर दुल्हन को दूल्हे के पहले से विवाहित होने और उसके दो बच्चे होने की जानकारी मिली।
दूल्हे की पहली पत्नी की मौत हो चुकी है। जानकारी मिलते ही युवती बिना सजे संवरे ही घर पहुंची और शादी से इंकार कर दिया। युवती के इंकार करने पर बारातियों और घरातियों में हड़कंप मच गया। काफी देर समझाने के बाद भी युवती शादी करने के लिए राजी नहीं हुई। दोनों पक्ष थाने पहुंचे।
विज्ञापन
पुलिस के सामने पंचायत भी हुई। इसके बाद भी बात नहीं बनी तो बारात बिना दुल्हन के लौट गई। कार्यवाहक थानाध्यक्ष दक्षिण का कहना है कि समझौते के लिए प्रयास किए गए थे, लेकिन बात नहीं बनने के कारण शादी नहीं हो सकी।