{"_id":"5b421b4f4f1c1b9d288b5430","slug":"bride-ran-away-with-groom-from-wedding-ceremony","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शादी के मंडप से दूल्हे को लेकर भाग गई दुल्हन, हैरान कर देगी वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी के मंडप से दूल्हे को लेकर भाग गई दुल्हन, हैरान कर देगी वजह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
Updated Mon, 09 Jul 2018 07:57 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
मथुरा के बरसाना क्षेत्र में पत्नी की दूसरी शादी होने की सूचना पर पति पुलिस के साथ शादी समारोह में पहुंचा तो दुल्हन, दूल्हे को लेकर मंडप से भाग गई। बाद में ग्रामीणों के हस्तक्षेप से उसकी दूसरी शादी हुई।
थाना बरसाना थाने के गांव ब्रजबारी निवासी लछमन प्रसाद ने 2006 में अपनी दो पुत्रियों हरदेवी एवं जमुना की शादी भरना खुर्द निवासी हरीशंकर शर्मा के पुत्र राजीव कुमार एवं उमेश के साथ की थी।
हरदेवी ने किसी कारण से जहर खाकर आत्महत्या कर ली। इसमें दोनों पक्षों में राजीनामा हो गया। हरदेवी की मौत के बाद से उमेश की पत्नी जमुना देवी अपने मायके में रह रही थी।

Trending Videos
12 साल से मायके में रही थी महिला
जमुना 12 साल से अपने मायके में रह रही थी। इस दौरान उमेश ने उसे लाने के लिए कई बार प्रयास किये, मगर वो अपने मायके से नहीं आई। हरीशंकर ने जमुना की दूसरी शादी भदावल में तय कर दी।
इसकी सूचना मिलने पर उमेश ने अपनी पत्नी की दूसरी शादी रुकवाने के लिए यूपी 100 पर फोन किया। सूचना पर ब्रजबारी गांव पहुंची पुलिस को देख मंडप से दूल्हा, दुल्हन भाग खड़े हुए।
पुलिस द्वारा शादी रुकवाने की सूचना पर ग्रामीण एकत्रित हो गए। ग्रामीणों ने पुलिस को समझा कर वापस भेज दिया। इसके बाद जमुना की दूसरी शादी हो गई। वहीं पहले पति उमेश ने शादी के साक्ष्य भी दिखाए, लेकिन उसकी नहीं सुनी गई।