फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bride did not reach her in-laws house for seven rounds in the Chief Minister's mass marriage scheme

बस सात फेरों तक दुल्हन का साथ: CM सामूहिक विवाह समारोह में शादी, फिर नहीं देखी पत्नी, SDM के पास पहुंचा पति

Fri, 03 Mar 2023 05:08 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 03 Mar 2023 05:08 PM IST
सार

उप जिलाधिकारी फतेहाबाद जेपी पांडे का कहना है कि मामले को संबंधित थाने में सौंपा गया है जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
bride did not reach her in-laws house for seven rounds in the Chief Minister's mass marriage scheme
पीड़ित पति - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के शमशाबाद में बीते साल 29 नवंबर 2022 को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत लड़के और लड़की का विवाह हुआ। शमशाबाद विकासखंड परिसर में हुए विवाह सम्मेलन में दोनों को मुख्यमंत्री की योजना के तहत मिलने वाली अनुदान राशि दी गई। सब कुछ ठीक-ठाक था, लड़का पक्ष का आरोप है कि विवाह समारोह के दूसरे दिन लड़की पक्ष ने दुल्हन की विदा नहीं की। सामाजिक पंचायत भी हुई, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। 
विज्ञापन


पीड़ित दूल्हे ने इसकी शिकायत फतेहाबाद तहसील पहुंचकर एसडीएम से की है। एसडीएम को दिए गए शिकायती पत्र के अनुसार लड़की पक्ष उसकी पत्नी की दूसरी जगह शादी नौ मार्च को कर रहे हैं, जिसका वैवाहिक कार्ड भी छप गया है। युवक ने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत अनुदान राशि भी लड़की को प्राप्त हुई है। इसके अलावा लड़के पक्ष ने भी जेवरात और अन्य सामान दिया था। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक राजस्थान के बाड़ी क्षेत्र स्थित अठपैरिया गांव के रहने वाले पुरुषोत्तम की शादी थाना इरादत नगर के कुर्रा स्थित एक गांव की लड़की से ब्लॉक शमशाबाद परिसर में हुए सामूहिक विवाह समारोह में हुई थी। विवाह के बाद लड़की पक्ष ने लड़की को उसके ससुराल नहीं भेजा। बीच में हुए वाद विवाद के बाद लड़की की शादी दूसरी जगह तय कर दी है। जिसके कार्ड भी छप चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक ने तहसील अधिकारियों से शिकायत कर शादी रुकवा कर लड़की पक्ष के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। उप जिलाधिकारी फतेहाबाद जेपी पांडे का कहना है कि मामले को संबंधित थाने में सौंपा गया है जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed