फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Brazilian Devotees Will Go To Country Leave India

मथुराः कृष्ण भक्ति में लीन ब्राजील के 20 भक्तों ने छोड़ा ब्रज, जाएंगे अपने देश

Wed, 15 Apr 2020 12:27 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 15 Apr 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Brazilian Devotees Will Go To Country Leave India
बस में सवार ब्राजील के कृष्ण भक्त - फोटो : अमर उजाला
वृंदावन में कृष्ण भक्ति में लीन ब्राजील के 20 युवक-युवतियों ने ब्रज छोड़कर अपने देश की राह पकड़ ली है। इनमें से अधिकांश युवक-युवतियां वृंदावन में विभिन्न स्थानों पर रहते थे। मंगलवार को वह एक बस के माध्यम से दिल्ली रवाना हुए जहां से ब्राजील के लिए उड़ान भरेंगे। 
विज्ञापन


देश में बढ़ते कोरोना संकट में विदेशी अपने-अपने देश को जा रहे हैं। अभी तक वृंदावन से करीब एक हजार विदेशियों ने अपने-अपने देश की राह पकड़ ली है। वृंदावन से करीब 20 विदेशियों का एक दल ब्राजील को रवाना हुआ। इनमें से कुछ लोग मथुरा के गौड़ीय मठ से जुड़े थे।
विज्ञापन


बाकी अन्य सभी युवक-युवतियां वृंदावन में इस्कॉन के आसपास ही रहते थे। यहां पर एक बस के माध्यम से वह दिल्ली को रवाना हुए। रवाना हुए कृष्ण भक्तों ने बताया कि वह अपने देश समय से पहले ही जा रहे हैं। वृंदावन कोतवाली प्रभारी संजीव ने बताया कि दूतावास से कागजी कार्रवाई पूरी कराकर विदेशी अपने देश जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बचपन से ही कृष्ण की भक्ति में लीन रहती थी। जब से होश संभाला वृंदावन जाने की ठान ली और विगत दो मार्च को वृंदावन अपने पति निमाई पंडित के साथ तीन वर्ष के लिए आई थी परंतु बहुत दुख है कि एक माह में ही ब्रज छोड़ना पड़ रहा है। - तरुणी दासी, कृष्ण भक्त, बाजील।

हमारे देश में कोरोना का प्रभाव बहुत कम है। जिसके कारण वहां पर कोरोना का खतरा भी बहुत कम है। भारत में हालात बिगड़ते जा रहे हैं। इसलिए वह अपने देश को जा रहे हैं। - जय गोविंद दास, कृष्ण भक्त ब्राजील।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed