{"_id":"69b4e22577aacf8db3044156","slug":"brawl-at-wedding-in-agra-farmhouse-owner-and-nephews-beaten-for-stopping-dj-after-time-limit-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: दूल्हे का पिता खो बैठा आपा, बरातियों संग मिलकर डीजे बंद कराने आए फार्म हाउस मालिक और भतीजों को पीटा; FIR द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: दूल्हे का पिता खो बैठा आपा, बरातियों संग मिलकर डीजे बंद कराने आए फार्म हाउस मालिक और भतीजों को पीटा; FIR द
Sat, 14 Mar 2026 09:50 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Sat, 14 Mar 2026 09:50 AM IST
सार
आगरा में समय सीमा के बाद डीजे बंद कराने पर शादी समारोह में विवाद हो गया, जिसमें फार्महाउस मालिक और उनके दो भतीजों की बरातियों ने पिटाई कर दी।
विज्ञापन
police
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के एकता थाना क्षेत्र में समय खत्म होने के बाद डीजे बंद कराने पर फार्म हाउस मालिक और उनके भतीजों की पिटाई की गई। शिकायत पर पुलिस ने दूल्हे के पिता, डीजे संचालक समेत पांच लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है।
पंचगई खेड़ा निवासी सतीश चौधरी का देवरी रोड पर फार्म हाउस है। सतीश ने बताया कि बृहस्पतिवार को उनके फार्म हाउस में नगला टेक चंद निवासी मीनू निगम की शादी थी। रात 10 बजे के बाद भी बराती नशे में डीजे बजाकर हुड़दंग कर रहे थे। माहौल खराब होता देख उनके भतीजों शिवम और सचिन ने डीजे बंद कराया। इस पर बरातियों ने उनकी पिटाई कर दी।
जानकारी होने पर वह पहुंचे और दूल्हे के पिता से पिटाई की वजह पूछी। आरोप है कि इस पर दूल्हे के पिता, ताऊ विशाल, डीजे संचालक गुट्टी, बरातियों शनि और धर्मेंद्र ने उन्हें और भतीजों को पाइप, डंडों, पानी के कैंपर और खाना रखने के हाॅट केस से पीटा। पुलिस पहुंचने से पहले आरोपी भाग निकले। थाना प्रभारी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।