फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   brave woman caught thief in house in agra

आगरा: बहादुर महिला ने घर में घुसे चोर को सिखाया ऐसा सबक, जिंदगी भर रखेगा याद

Wed, 13 Jan 2021 05:51 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 13 Jan 2021 05:51 PM IST
विज्ञापन
brave woman caught thief in house in agra
आरोपी युवक - फोटो : अमर उजाला

आगरा के थाना एत्माद्दौला के फाउंड्री नगर में बुधवार तड़के चार बजे पूर्व फौजी जगवीर सिंह के घर में दो चोर घुस गए। उन्होंने अलमारी का ताला तोड़कर सोने-चांदी का सामान चोरी कर लिया। इसके बाद भागने लगे। पूर्व फौजी की पत्नी कुसुमा देवी खटपट की आवाज सुनकर जागीं। 

विज्ञापन


उन्होंने एक चोर को पकड़ लिया। उसने लात मारी, लेकिन उन्होंने चोर को छोड़ा नहीं। यह देखकर चोर का साथी जेवरात और रुपये लेकर भाग गया। बाद में परिजनों के जागने पर आरोपी को पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। उससे पूछताछ की गई है। 
विज्ञापन


फाउंड्री नगर स्थित गणेश नगर निवासी जगवीर सिंह पीडी जैन इंटर कॉलेज के सामने रहते हैं। बुधवार को तड़के तकरीबन चार बजे सभी लोग सो रहे थे। तभी जगवीर के घर में पीछे टूटी दीवार को फांदकर अंदर दो चोर घुस आए। उन्होंने एक कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़ दिया। इसके बाद सोने-चांदी के जेवरात और नकदी निकाल ली। 

विज्ञापन
विज्ञापन

खटपट की आवाज सुनकर जगवीर की पत्नी कुसुमा देवी जाग गईं। उन्होंने भागते हुए एक चोर को पकड़ लिया। चोर ने बचने के लिए कुसुमा को लात मारी, लेकिन कुसुमा देवी ने उसे छोड़ा नहीं। जमीन पर गिरने के बाद भी पकड़े रखा। यह देखकर चोर का साथी सामान लेकर भाग गया। 

शोर सुनकर परिजन भी जाग गए। उन्होंने चोर को पकड़ लिया। बाद में मोहल्ले के लोग भी जुट गए। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। थाना एत्माद्दौला के प्रभारी निरीक्षक संजय त्यागी ने बताया कि जगार होने पर घर में घुसे चोर को पकड़ लिया गया। 

आरोपी रामबाग पुल के पास नशा करता है। पुलिस टीम आरोपी के साथी की तलाश कर रही है। उधर, कुसुमा देवी का कहना है कि घर से चोर सोने की एक चेन, दो अंगूठी, कुंडल और छह हजार रुपये चोरी करके ले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed